फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, फिर दिखा अभिनेता का एक्शन अवतार

Thu, 16 Oct 2025 11:53 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Title Track: रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। इसमें अभिनेता खतरनाक अंदाज में दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
धुरंधर - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों में अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर' से चर्चा में हैं। जबसे फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है, तबसे इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। अब फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। 

विज्ञापन


टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। निर्माताओं ने 2 मिनट 39 सेकेंड का ट्रैक जारी किया है, जिसके बोले हैं 'ना दे दिल परदेसी नू...'। इसमें अभिनेता रणवीर सिंह का खूंखार अवतार दिख रहा है और उन्हें फुल एक्शन मोड में देखा जा रहा है। एक्टर को दुश्मनों पर जोरदार वार करते देखा जा सकता है। 



कब रिलीज होगी फिल्म?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने एक सीक्रेट एजेंट का रोल किया है, जो पाकिस्तान में रहकर आतंकियों का सफाया करता है। यह फिल्म इसी साल के आखिर में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट 5 दिसंबर है। फिल्म में आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: तेजस्वी प्रकाश ने बॉयफ्रेंड की एक्स गर्लफ्रेंड पर कसा तंज, करण कुंद्रा बोले- दीदी को क्यों तोड़ा?

एक नजर रणवीर सिंह के करियर पर
अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने सिनेमाई करियर कि शुरुआत 'बैंड बाजा बारात' फिल्म से की थी। इसके बाद अभिनेता ने कई जबरदस्त फिल्में कीं, जिनमें 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत', 'सिम्बा' और 'गली बॉय' जैसी शानदार शामिल हैं। अभिनेता को आखिरी बार सिंघम अगेन फिल्म में देखा गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें