रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh
कंटेंट राइटर के रूप में किया काम
रणवीर सिंह की सिनेमा के प्रति बचपन से ही दिलचस्पी रही। वे अभिनेता बनने के सपने देखा करते थे। स्कूल के नाटकों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते। एक्टिंग की बारीकियां सीखने के लिए एक्टिंग क्लास भी ली। मगर, जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने शुरुआत बतौर कंटेंट राइटर की। अभिनय की दुनिया में आने से पहले रणवीर सिंह ने एक विज्ञापन कंपनी में कंटेंट राइटर के रूप में नौकरी की। हालांकि, इस दौरान उन्होंने यह बखूबी याद रखा कि उनकी मंजिल सिनेमा है।
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कैफे में किया बतौर सर्वर काम
रणवीर सिंह ने इंडियाना यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के दौरान एक कैफे में बतौर सर्वर कुछ वक्त तक काम किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर उन दिनों एक्स्ट्रा इनकम के लिए अपने कमरे में बटर चिकन बनाकर भी बेचा करते थे। एक बार अभिनेता ने जिक्र किया था कि वह कॉलेज के दिनों में अपने दोस्तों के लिए बटर चिकन बनाते थे ताकि उनसे अपना होमवर्क और बाकी काम करवा सकें।
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
'छैया छैया' गाने की वजह से स्कूल से किए गए सस्पेंड
रणवीर सिंह को क्योंकि सिनेमा में शुरुआत से दिलचस्पी रही है। वे स्कूल के दिनों में एक दिन अपनी क्लास में बैठे फिल्म 'दिल से' का गाना 'छैया छैया' सुन रहे थे। इसके चलते उन्हें स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे बचपन से ही सिनेमा को लेकर कितने क्रेजी रहे हैं।
रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
इंडस्ट्री में आकर बदल लिया नाम
रणवीर का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। मगर, उन्होंने सिनेमा की दुनिया में कदम रखते हुए इसमें कुछ बदलाव किया और नाम के साथ उपनाम लगाना छोड़ दिया। दरअसल, रणवीर को लगा कि रणवीर सिंह, छोटा और स्पष्ट लगता है। एक इंटरव्यू में नाम को लेकर रणवीर ने जिक्र किया कि उपनाम के साथ नाम बहुत लंबा लगा और यह सही नहीं लगा।
फिल्म 'बैंड बाजा बारात'
- फोटो : यूट्यूब @इरोज नाउ म्यूजिक
डेब्यू फिल्म से पहले ठुकराए दो ऑफर
रणवीर ने 'बैंड बाजा बारात' में लीड रोल निभाने से पहले दो ऑफर ठुकराए थे, क्योंकि उन्हें लगा कि वह उनकी पहली फिल्म के लिए सही स्क्रिप्ट नहीं हैं। दो सप्ताह तक ऑडिशन के बाद रणवीर को फिल्म में बिट्टू शर्मा का रोल मिला। इसके बाद उन्हें मेकर्स ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक्टिंग वर्कशॉप में भेजा।
फिल्म 'बैंड बाजा बारात'
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस में बिताया वक्त
रणवीर सिंह ने 'बैंड बाजा बारात' में एक दिल्ली के आम लड़के के किरदार को ठीक तरीके से अदा करने के लिए भी कम मेहनत नहीं की। उन्होंने कुछ वक्त दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस में बिताया। औपचारिक रूप से नामांकन किए बिना वे क्लास में हिस्सा लेते। एक दिन रिसर्च के लिए एक सैशन की सीक्रेट तरीके से रिकॉर्डिंग करते हुए उन्हें एक टीचर ने पकड़ लिया।
किल दिल
- फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा के जबरा फैन हैं रणवीर
रणवीर सिंह की दुनिया दीवानी है, मगर खुद रणवीर गोविंदा के जबरा फैन हैं। उनका कहना है कि वे गोविंदा की फिल्में देखकर बड़े हुए हैं। 'राजा बाबू' उनकी पसंदीदा फिल्म है। उन्होंने साल 2017 में अपनी व्हाट्सएप डीपी पर गोविंदा की 'राजा बाबू' की फोटो लगाई थी। इतना ही नहीं, अपनी रिंगटोन में भी फिल्म 'राजा बाबू' का गाना ‘चिक पक चिक राजा बाबू’ सेट किया था। रणवीर ने फिल्म 'किल दिल' में गोविंदा के साथ काम किया है।
रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
किरदार में पूरी तरह हो जाते हैं फिट
रणवीर जब भी कोई किरदार अदा करते हैं पूरी शिद्दत से करते हैं। वे उस किरदार में इतना गुम हो जाते हैं कि रियल लाइफ में भी इसका असर आता है। वोग इंडिया के नवंबर 2019 के एक इंटरव्यू में रणवीर ने स्वीकार किया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने किरदारों से बाहर आने में मुश्किल होती है। उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी पत्नी (दीपिका पादुकोण) से पूछा, 'मेरे बारे में क्या बदलता है?' इस पर दीपिका ने कहा, 'क्या नहीं बदलता है? जिस तरह से आप चलते हैं, बात करते हैं, आप क्या खाते हैं, यहां तक कि आपका व्यवहार भी बदल जाता है'।
रणवीर सिंह-दीपिका
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है रणवीर सिंह की कमजोरी
रणवीर सिंह की कमजोरी की बात करें तो मीठा उनकी कमजोरी है। वे मीठे के बेहद शौकीन हैं। खाना खाने के बाद भी वे कई चॉकलेट्स खा सकते हैं।
पर्सनल लाइफ और वर्क फ्रंट
रणवीर सिंह की निजी जिंदगी की बात करें तो एक्टर ने साल 2018 में दीपिका पादुकोण से शादी रचाई। सितंबर 2024 में कपल ने बेटी का स्वागत किया। इन्होंने बिटिया का नाम दुआ रखा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर की आगामी फिल्म 'धुरंधर' है, जिसका निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं।