रणवीर अल्लाहबादिया ने किया एलियन का जिक्र
- फोटो : इंस्टाग्राम@ranveerallahbadia
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया अपने पॉडकास्ट में मौत, एलियन और भूत-प्रेत जैसी अजीब बातों पर चर्चा करते रहे हैं। एक्सपर्ट से भी इस बारे में बात करते हैं। पिछले साल वह अपने पॉडकास्ट को लेकर कम ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की कंट्रोवर्सी को लेकर ज्यादा चर्चा में रहे। अब एक बार फिर वह एलियन का राग गाने लगे हैं। इस बात पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया है। तरह-तरह के फनी रिएक्शन रणवीर अल्लाहबादिया के दावे को लेकर नेटिजंस ने किए हैं।
रणवीर अल्लाहबादिया ने एलियंस को लेकर क्या-क्या कहा?
रणवीर अल्लाहबादिया ने एक वीडियो बुधवार को पोस्ट किया, जिसमें वह कहते हैं, ‘एलियन आ गए हैं। इनके बारे में इतनी भी जानकारी नहीं है कि पूरा पॉडकास्ट किया जाए लेकिन कुछ बातें जानना जरूरी हैं।’ इसके बाद वह एलियन को लेकर कई सारी जानकारी साझा करते हैं। यूट्यूबर रणवीर की ऐसी बातों को सुनकर कई सोशल मीडिया यूजर्स का सिर चकरा गया। वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया।
रणवीर अल्लाहबादिया
- फोटो : सोशल मीडिया
यूट्यूबर को सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल
रणवीर अल्लाहबादिया की अटपटी बातों पर कई सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी छूट गई। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने रिएक्शन भी दिए।
- एक यूजर ने लिखा, ‘अगला पॉडकास्ट एलियन के साथ होगा।’
- एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘अगले पॉडकास्ट का टॉपिक क्या समय रैना एलियन है?’
- एक यूजर ने परेशान होकर कमेंट किया, ‘काश यहां पर कोई डिसलाइक बटन होता।’
- वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया और लिखा, ‘अब तो कृष को बुलाना पड़ेगा।’ बता दें कि ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘कृष’ में सुपरहीरो का रोल किया था, उनकी फिल्म भी एलियन से जाकर जुड़ती है।
समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या था इंडियाज गॉट लेटेंट का विवाद?
पिछले साल समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अश्लील मजाक करने पर बड़ी कंट्राेवर्सी में फंस गए थे। इन दाेनों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज हुए, कोर्ट ने भी फटकार लगाई। बाद में दोनों ने अपनी बातों के लिए माफी मांगी थी। हाल ही में समय रैना और रणवीर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में साथ नजर भी आए थे।