रानी मुखर्जी सम्मानित होते हुए
- फोटो : एएनआई
मंच पर भावुक होकर क्या बोलीं रानी मुखर्जी?
इस सम्मान को पाकर रानी मंच पर भावुक दिखाई दी। उन्होंने कहा, ‘क्योंकि मुझे यह सम्मान अपने ही लोगों और अपनी जन्मभूमि से मिल रहा है, मुझे लगता है कि यही बात इस पल को मेरे लिए सचमुच खास बनाती है। भारतीय सिनेमा के दिग्गज राज कपूर जी के नाम पर दिए जाने वाले इस पुरस्कार को प्राप्त करना अपने आपमें बहुत ही सम्मान की बात है। मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं इस सम्मान के अनुरूप रहूंगी।’
रानी बोलीं- मुंबई ने दी पहचान
रानी मुखर्जी ने आगे कहा, ‘मुंबई ने मुझे मेरी पहचान दी है। इसने मुझे अपने लोग दिए हैं। करियर दिया है। यह मेरा घर, मेरा सुरक्षित स्थान, मेरा सब कुछ रहा है। इसलिए यह पुरस्कार मेरे दिल में एक बहुत ही खास जगह रखेगा क्योंकि जब भी मैं इसे देखूंगी, मुझे सिर्फ एक पुरस्कार नहीं दिखेगा। मुझे मेरा मुंबई, मेरा महाराष्ट्र दिखेगा।’
रानी को हाल ही में भारतीय सिनेमा और सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए मानद डॉक्टर ऑफ लेटर्स की उपाधि से भी सम्मानित किया गया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
चुने गए किरदारों में साहस था
मंच से रानी ने अपने किरदारों के चुनाव पर भी अपने भाव व्यक्त किये। अभिनेत्री ने कहा, ‘मैंने हमेशा ऐसे किरदारों को चुना जो सच्चे लगते थे, जिनकी कहानी, उनके सफर और उनके लचीलेपन के कारण मैं सहज रूप से उनकी ओर आकर्षित हुई। ऐसे किरदार जिनमें साहस था। ऐसे किरदार जिनमें कमियां थीं। ऐसे किरदार जो पृष्ठभूमि में गुम होने से इनकार करते थे। ऐसी महिलाएं जो कभी किसी और के बचाव का इंतजार नहीं करती थीं।’
डेब्यू फिल्म 'राजा की आएगी बारात' में रानी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र को समर्पित किया पुरस्कार
अंत में रानी ने अपना यह पुरस्कार महाराष्ट्र को ही समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत कृतज्ञता के साथ यह पुरस्कार महाराष्ट्र को समर्पित करती हूं। यहां की जनता को, यहां के कलाकारों को, यहां के टेक्नीशियंस को, यहां के फिल्म निर्माताओं को, इस खूबसूरत राज्य को अपना घर कहने वाले संपूर्ण फिल्म जगत को और उन सभी पीढ़ियों के कहानीकारों को, जो हमसे पहले आए और जिन्होंने मुझ जैसी लड़की के लिए सपने देखना संभव बनाया।'
फिल्म 'मर्दानी' में रानी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
तीन दशकों से सिनेमा में योगदान
अपने तीन दशक के करियर में रानी मुखर्जी ने कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। एक्ट्रेस ने 1996 में फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद ‘कुछ कुछ होता है’, 'हद कर दी आपने', 'साथिया’, ‘ब्लैक’, ‘मिसेस चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे’, ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों से फिल्मी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी।