फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रंग दे बसंती' के पूरे हुए 20 साल, आमिर खान और सोहा अली खान समेत सभी कलाकारों ने मनाया जश्न

Sat, 07 Feb 2026 12:15 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rang De Basanti: फिल्म 'रंग दे बसंती' के बीस साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर फिल्म के कलाकार एक जगह पर जमा हुए और जश्न मनाया।
विज्ञापन
रंग दे बसंती की कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान की अदाकारी वाली फिल्म 'रंग दे बसंती' साल 2006 में रिलीज हुई थी। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज को 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर आमिर खान, सोहा अली खान, सिद्धार्थ, अतुल कुलकर्णी और फिल्म के कई दूसरे कलाकार एक जगह पर जमा हुए। सभी ने इस फिल्म के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया। 
विज्ञापन



कलाकारों के वीडियो वायरल
सभी कलाकारों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी कलाकारों ने मैचिंग हुडी पहनी है। इस पर पीले रंग से अंग्रेजी में 'रंग दे बसंती' लिखा हुआ है।




फिल्म के 20 साल पूरे होने पर जश्न मनाने के लिए आमिर खान पहुंचे। उन्होंने पैपराजी को पोज दिए।




सभी कलाकारों के साथ सोहा अली खान भी नजर आईं। उन्होंने भी सभी की तरह मैचिंग हुडी पहनी।




जश्न मनाने के लिए पहुंचे कुणाल कपूर काफी फिट नजर आए। उन्होंने पैपराजी को पोज दिए।





विज्ञापन

हिट रही थी 'रंग दे बसंती'
ख्याल रहे कि फिल्म 'रंग दे बसंती' पॉलिटिकल एक्शन फिल्म थी। यह 26 जनवरी 2006 को रिलीज हुई थी। इसके निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा थे। आलोचकों ने फिल्म की काफी तारीफ की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। 30 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 97.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें