फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Randeep Hooda: टूटे घुटने के बावजूद यह अभिनेता करता रहा शूटिंग, फिल्म के प्रति जुनून और बलिदान की बताई दास्तां

Sat, 22 Mar 2025 03:03 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Randeep Hooda: हाल ही में अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपनी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के निर्माण को किया याद। उन्होंने कहा घुटने टूटने और शारीरिक दर्द के बाद भी वह शूटिंग करते रहे। फिल्म को लेकर उन्होंने अपने अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन
स्वातंत्र्य वीर सावरकर, रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने खुलासा किया कि घुटने फ्रैक्चर होने के बाद भी उन्होंने शूटिंग जारी रखी। 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' फिल्म को रिलीज हुए आज एक साल हो गए इस अवसर पर अभिनेता ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के बिहाइंड द सीन का जिक्र किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने ऐसा क्या कहा।

अस्पताल के बेड पर दिखे अभिनेता

विज्ञापन

रणदीप हुड्डा अभिनीत फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को रिलीज हुए आज एक साल पूरे हो गए और वह अपनी पहली वर्षगांठ मना रहा है। इसी अवसर पर अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो के साथ कुछ तस्वीरों शेयर कीं हैं। एक तस्वीर में अभिनेता पैरों में पट्टी बांधे हुए दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह हॉस्पिटल के बेड पर नजर आ रह हैं। इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म के बिहाइंड द सीन को दिखाया, जिससे लोग अनजान हैं। 
 




यह खबर भी पढ़ें: Hai Jawaani Toh Ishq Hona Hai: फिल्म की शूटिंग के लिए ऋषिकेश पहुंचे वरुण-पूजा, गंगा आरती में हुए शामिल

 

यह फिल्म जीवन बदलने वाली रही

विज्ञापन

इस पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेता ने एक भावुक कैप्शन दिया, जिसमें उन्होंने लिखा कि एक साल स्वातंत्र्य वीर सावरकर के। अपनी फिल्म की यात्रा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा, ‘घुटने में फ्रैक्चर के साथ शूटिंग करने का शारीरिक दर्द, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और वजन घटाने की कठिन यात्रा, इन सभी ने इस अनुभव को आकार दिया। फिर भी, जो चीज इसे खास बनाती है, वह है मेरे दोस्तों, कलाकारों और क्रू से मिला अपार प्यार और समर्थन, जो मेरे साथ तब भी खड़े रहे, जब मैं एक 'भूखा' निर्देशक था। यह फिल्म एक प्रोजेक्ट से कहीं बढ़कर थी, यह जीवन बदलने वाली रही है।’

यह खबर भी पढ़ें: South Movies: 'पुष्पा 2' से लेकर 'बाहुबली 2' तक, साउथ की इन सीक्वल फिल्म ने जमकर मचाया धमाल

एक नजर फिल्म की ओर
'स्वतंत्र वीर सावरकर: ए सिनेमैटिक ट्रिब्यूट टू इंडियाज अनसंग हीरो' आनंद पंडित, रणदीप हुड्डा, संदीप सिंह और योगेश राहर द्वारा निर्मित की गई थी। साथ ही यह रूपा पंडित, सैम खान, अनवर अली, पांचाली चक्रवर्ती द्वारा सह-निर्मित थी। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा के अलावा अंकिता लोखंडे और अमित सियाल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म वीर सावरकर के जीवन पर आधारित थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें