लिन लैशराम-रणदीप हुड्डा
- फोटो : अमर उजाला
कौन हैं रणदीप हुड्डा की पत्नी?
बता दें कि रणदीप हुड्डा ने 29 नवंबर 2023 को लिन लैशराम के साथ शादी की थी। उन्होंने मैतेई परंपरा से मणिपुर के इम्फाल में शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने मुंबई में रिसेप्शन दिया था। रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम अभिनेत्री हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह फिल्म 'जाने जान' 2023 में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 'मैरी कॉम' में काम किया था। वह मॉडल और कारोबारी भी हैं।
रणदीप हुड्डा का वर्कफ्रंट
रणदीप हुड्डा को आखिरी बार सनी देओल की अदाकारी वाली फिल्म 'जाट' (2025) में देखा गया था। इसमें उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया था। अगली बार वह अंग्रेजी फिल्म 'मैचबॉक्स' का हिस्सा होंगे। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी।