'लव एंड वॉर' से सामने आया किरदारों का लुक
फिल्म 'लव एंड वॉर' से जो तस्वीरें लीक हुई हैं उसमें किरदारों के लुक सामने आए हैं। एक वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों अहम किरदार विक्की कौशल और रणबीर कपूर, एयर फोर्स की नीली ड्रेस में हैं। दोनों फाइटर जेट के पास खड़े हैं। ऐसा लगता है कि दोनों फिल्म में एयरफोर्स पायलट का भी किरदार निभाएंगे।
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली
- फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
पहले भी लीक हो चुकीं तस्वीरें
इससे पहले 'लव एंड वॉर' के सेट से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तस्वीरें भी लीक हुई थीं। एक तस्वीर में रणबीर कपूर ने सफेद शर्ट और ट्राउजर पहनी थी। एक दूसरी तस्वीर में वह आर्मी के ड्रेस में थे। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट भी नजर आईं थीं। उन्होंने साड़ी पहनी हुई थी। तस्वीरों में संजय लीला भंसाली भी नजर आए थे।
'लव एंड वॉर' के बारे में
यह पहली बार है कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल साथ में काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि फिल्म में लव ट्राएंगल दिखाया जाएगा। आलिया भट्ट को लेकर रणबीर और विक्की में टकराव होगा। यह फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली है।