वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली के ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कार पार्क की और वहां मौजूद सिक्योरिटी ने पैपराजी से कहा कि वह पीछे हट जाएं, ताकि गेट बंद किया जा सके। इस पर पैपराजी बोले 'अरे भाई बुलाया है, क्या कर रहे हो। मैसेज है हम सबके पास। ऐसे क्यों कर रहे हो?'
रणबीर कपूर, विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल होंगे। यह पहली बार है जब रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रहे हैं। रणबीर कपूर जल्द ही 'रामायण' और 'एनिमल पार्क' का भी हिस्सा होंगे।