तेलुगु में बात की एक्टर ने
रणबीर ने स वहां मौजूद फैंस से कहा, ‘मेरे सभी तेलुगु भाषी फैंस, दुनिया भर में फैले मेरे सभी भाइयों और बहनों को, मैं आप सभी का मुझे और मेरे काम को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं वादा करता हूं कि मैं हमेशा कड़ी मेहनत करूंगा ताकि आप सभी को बड़े पर्दे पर एक यादगार अनुभव दे सकूं। मुझे उम्मीद है मैंने इस भाषा को सही तरीके से बोला है और इसमें कोई गलती नहीं होगी।
विदेशी बाजारों में एडवांस बुकिंग
अभी फिल्म ने विदेशी बाजारों में एडवांस बुकिंग के जरिए 7.34 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म्स डिस्कोर्स के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म की विदेशी एडवांस बुकिंग में सबसे आगे अमेरिका और कनाडा हैं। इसके बाद ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है। फिल्म की कुल विदेशी एडवांस बुकिंग में उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है।