कपूर्स परिवार को परोसा गया नॉनवेज
बताया जाता है कि रणबीर कपूर ने फिल्म 'रामायण' में राम का किरदार निभाने के लिए लाइफस्टाइल में बहुत बदलाव किए थे। उन्होंने नॉन-वेज भी छोड़ दिया था। इस बीच वायरल वीडियो ने इन दावों पर शक पैदा कर दिया है। यह फुटेज हाल ही में रिलीज हुए शो 'डाइनिंग विद द कपूर्स' का है। इसमें कपूर परिवार को फिश करी राइस और जंगली मटन परोसते हुए दिखाया जा रहा है। रणबीर कपूर, कपूर खानदान के दूसरे सदस्यों के साथ बैठे दिख रहे हैं।
वीडियो पर यूजर्स कर रहे कमेंट
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है 'रणबीर कपूर की पीआर टीम ने दावा किया कि उन्होंने रामायण फिल्म में भगवान राम का रोल करने के लिए सम्मान में नॉन-वेज खाना छोड़ दिया था, लेकिन वह अपने परिवार के साथ फिश करी, मटन और पाया का मजा लेते हुए दिख रहे हैं। रणबीर कपूर का बॉलीवुड में सबसे असरदार पीआर है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'कल इस पर एक लेख आएगा, जिसमें लिखा होगा कि रणबीर कपूर के लिए अलग खाना दिया गया क्योंकि उन्होंने फिल्म के लिए प्रण लिया है।' एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा है 'रणबीर अपने पीआर से कहेंगे, तू झूठी मैं मक्कार।'