दीपिका पादुकोण को मिला धोखा
बातचीत में दीपिका ने बताया 'जब मजाक ही करना है, तो मैं किसी के साथ रिश्ते में क्यों रहूं? इससे अच्छा है कि आप अकेले रहें और मजे करें। लेकिन हर कोई ऐसे नहीं सोचता। शायद इसीलिए मुझे अतीत में दुख हुआ। मैं बेवकूफ थी जो उन्हें (रणबीर) दूसरा मौका दिया, हालांकि उन्होंने माफी मांगी। मेरे आस-पास के लोग बोल रहे थे कि वह अभी भी स्थिर नहीं है। इसके बाद मैंने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा। इससे बाहर निकलने में मुझे वक्त लगा लेकिन मैंने अपने आपको संभाला। कोई ऐसी चीज नहीं थी जो मुझे वापस भेज देती। वह जहाज डूब चुका था।'
Anushka Virat: इस वजह से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया लंदन में रहने का फैसला, सामने आई बड़ी वजह
दीपिका ने ब्रेकअप के बाद अपने आपको बेहतर किया
दीपिका ने आगे कहा 'पहली बार जब उसने मुझे धोखा दिया तो मुझे लगा कि रिश्ते में या मुझमें कुछ गड़बड़ है। लेकिन जब कोई इसकी आदत बना लेता है तो आपको समझ आता है कि दिक्कत उसी में है। मैंने अपने रिश्ते के लिए बहुत कुछ किया, बदले में कुछ नहीं मांगा। लेकिन बेवफाई की वजह से चीजें खराब हुईं। इसके बाद मुझे एहसास हुआ कि किसी भी चीज या इंसान के साथ ज्यादा लगाव मत रखो। ब्रेकअप के बाद मैंने अपने आपको बेहतर किया।'
Ridhi Dogra: 'अबीर गुलाल' से जुड़ी रिद्धि डोगरा ने बॉलीवुड को दी ये बेहतरीन फिल्में, सलमान के साथ किया काम
चारों लोग खुश हैं
ब्रेकअप के कई साल बाद दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी कर ली। रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी कर ली। चारों अपनी शादी से खुश हैं और मां-बाप भी बन चुके हैं।