फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत नहीं इस देश में रिलीज होगी 'एनिमल', 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने की जगी उम्मीद

Wed, 24 Dec 2025 12:57 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Animal Release: रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को रिलीज के वक्त जबरदस्त कामयाबी मिली थी। अब यह फिल्म  सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर की अदाकारी वाली फिल्म 'एनिमल' ने 2023 में रिलीज के वक्त बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। दो साल बाद अब यह फिल्म फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बार यह फिल्म भारत में नहीं बल्कि जापान में रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एलान किया कि रणबीर कपूर स्टारर यह फिल्म फरवरी 2026 में जापान में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

इस तारीख को जापान में रिलीज होगी फिल्म
'एनिमल' के निर्माताओं में से एक भद्रकाली पिक्चर्स ने बुधवार को एक्स पर 'एनिमल' का पोस्टर शेयर किया और लिखा 'सबसे ज्यादा चर्चित, जिस पर खूब बहस हुई। जिस सिनेमाई अनुभव को भुलाया नहीं जा सकेगा। वह अब जापान में आ रहा है। एनिमल 13 फरवरी 2026 को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' 
 

1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने की उम्मीद
फिल्म 'एनिमल' सबसे पहले दिसंबर 2023 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बड़ी हिट रही थी। भारत में इसने 553 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वर्ल्डवाइड इसने 915 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म भारत में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। उम्मीद की जा रही है कि जापान में रिलीज होने के बाद यह फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

'धुरंधर' में अपने भयानक किरदार को लेकर क्या सोचते हैं अर्जुन रामपाल? खुद किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

फिल्म 'एनिमल' - फोटो : इंस्टाग्राम@vangaism
फिल्म की स्टारकास्ट
'एनिमल' में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं हैं। यह फिल्म अपने ज्यादा हिंसा और महिलाओं के प्रति गलत रवैये की वजह से विवादों में रही। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इसका बचाव करते हुए कहा कि यह सब क्रिएटिव आजादी का हिस्सा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें