रामायण में नजर आएंगे रणबीर कपूर
आपको बता दें रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। निर्देशक नितेश तिवारी की यह फिल्म 2 हिस्सों में बनेगी। इसका पहला हिस्सा अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगा। खबरों के मुताबिक इस फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है। खबरें हैं कि इस फिल्म में बेहतर तकनीक और वीएफएक्स इस्तेमाल होने वाला है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। वहीं साईं पल्लवी माता सीता का किरदार निभाएंगी।
पार्टी करते नजर आए आमिर खान
यह गौरतलब है कि आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव से अलग हैं हालांकि दोनों के बीच अच्छे रिश्ते हैं। आमिर अपने बेटे आजाद राव खान से मिलते रहते हैं। आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने घर पर एक पार्टी रखी। इसमें 'सितारे जमीन पर' के स्टार आमिर खान पहुंचे। पार्टी में आमिर के अलावा कपिल शर्मा, शंकर महादेवन, रणबीर कपूर समेत कई जाने पहचाने चेहरे नजर आए। कपिल शर्मा ने एक धुन पर गाना भी गाया था।