फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबाली एक्स रिव्यू: पर्दे पर छाई 'विरोश' की जोड़ी, कहानी में रही कैसी कमी? जानिए फिल्म देखकर क्या बोले दर्शक

Fri, 16 Oct 2026 12:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranabaali Movie X Review: फिल्म 'रणबाली' रिलीज हो गई है। शादी के बाद पहली बार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पर्दे पर साथ नजर आए हैं। जानिए फिल्म देखकर दर्शकों ने कैसी प्रतिक्रिया दी है?
विज्ञापन
रणबाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 'रणबाली' सिनेमाघरों में सज गई है। फिल्म देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा कर रहे हैं। इस फिल्म में विजय-रश्मिका की जोड़ी को खूब पसंद किया गया है। मगर, बात अगर फिल्म की कहानी को लेकर करें, तो प्रतिक्रिया मिली-जुली है। जानिए दर्शकों ने क्या कहा? 

विज्ञापन
Trending Videos

रणबाली - फोटो : एक्स
दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली
फिल्म 'रणबाली' में रश्मिका और विजय की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई है। इसके डायलॉग दमदार बताए जा रहे हैं। अंग्रेजों के अत्याचारों को दिखाने वाले सीन्स की तारीफ हो रही है। मगर, साथ ही कुछ दर्शकों ने फिल्म की स्पीड, अत्यधिक हिंसा और बैकग्राउंड स्कोर की आलोचना भी की है। 
 
 

रणबाली - फोटो : एक्स
दूसरा हाफ नहीं आया पसंद?
कुछ दर्शकों को फिल्म का दूसरा हाफ सुस्त लगा है। एक यूजर ने लिखा है, 'रणबाली का पहला हाफ ठीक है। दूसरा हाफ काफी खींचता है। ब्रिटिश दौर की पृष्ठभूमि है। स्पीड की थोड़ी दिक्कत है। बैकग्राउंड म्यूजिक कमजोर है। निराश करने वाली बातें ज्यादा हैं। हालांकि, विजय और रश्मिका की केमिस्ट्री अच्छी है।
 
 

एक यूजर ने लिखा है, 'फिल्म 'रणबाली' सिर्फ एक फिल्म नही, पूरा अनुभव है। दूसरा हाफ धीमा है, लेकिन असरदार है। फिल्म से ब्लॉकस्टर वाइब्स आ रही हैं'।
 
विज्ञापन

रणबाली - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
क्या बोले विरोश के फैंस?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका के फैंस को यह फिल्म पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'विजय का अभिनय दमदार है। इमोशंस और स्टोरीटेलिंग दमदार है'।
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें