फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी ऑफिस पहुंचे राणा दग्गुबाती, अवैध सट्टेबाजी एप मामले में होगी पूछताछ; जानिए पूरा मामला?

Sat, 15 Nov 2025 03:51 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rana Daggubati illegal Betting Apps Case: राणा दग्गुबाती पिछले कुछ समय से एक अवैध सट्टेबाजी एप के मामले की वजह से मुश्किल में घिरे हुए हैं। शनिवार को इसी मामले की पूछताछ के लिए उन्हें उन्हें एसआईटी ऑफिस में बुलाया गया। 

विज्ञापन
साउथ एक्टर राणा दग्गुबाती - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एक्टर राणा दग्गुबाती को हैदराबाद के एसआईटी ऑफिस में देखा गया। उन्हें अवैध सट्टेबाजी एप के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला? 

विज्ञापन

 



एक्टर ने मीडिया से नहीं की बात 
राणा दग्गुबाती शनिवार को हैदराबाद के तेलंगाना में स्थिति एसआईटी ऑफिस पहुंचे। मीडिया ने एक्टर से बात करने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने बात नहीं की। वह सीधा एसआईटी के ऑफिस में चले गए। राणा के हाथ में एक पेपर भी नजर आया। 

कई एक्टर्स के नाम हैं शामिल 
अवैध सट्टेबाजी एप मामले को लेकर राणा से पूछताछ की जा रही है। कुछ महीने पहले इसी मामले को लेकर उन्हें ईडी ऑफिस में भी देखा गया था। अवैध सट्टेबाजी एप मामले में सिर्फ राणा दग्गुबाती ही नहीं कई साउथ एक्टर के नाम सामने आए हैं। इस एक्टर्स में प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और लक्ष्मी मांचू भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी के साथ हिंदी फिल्म में काम करेंगे राणा दग्गुबाती, प्रोडक्शन हाउस ने की पांच फिल्मों की अनाउंसमेंट 

क्या है पूरा मामला 
पिछले दिनों ईडी ने बताया था कि कथित तौर पर अवैध तरीके से पैसा जुटाने वाले ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्स को इन एक्टर्स ने अपना सपोर्ट दिया। सूत्रों के अनुसार बैटिंग प्लेटफार्म पर अवैध सट्टेबाजी और जुए के जरिए से करोड़ों रुपये का अवैध पैसा हासिल किया गया है। जबकि इन सेलिब्रिटीज ने कहा है कि उन्हें बैटिंग एप्स के प्रोडक्ट, काम करने के तरीके के बारे में जानकारी नहीं थी। साथ ही इन मशहूर एक्टर्स ने यह भी दावा किया कि बैटिंग एप्स प्लेटफॉर्म की किसी भी गलत एक्टिविटी से इनका संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें