फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rana Naidu Season 2 Trailer: राणा दग्गुबाती के शो का ट्रेलर रिलीज, विलेन के रूप में अर्जुन रामपाल की वापसी

Tue, 03 Jun 2025 01:30 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rana Naidu Season 2: नेटफ्लिक्स के शो राणा नायडू के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें अर्जुन रामपाल, राणा दग्गुबाती और सुरवीन चावला जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
राणा नायडू सीजन 3 ट्रेलर - फोटो : IMDb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेटफ्लिक्स के शो राणा नायडू के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अर्जुन रामपाल और राणा दग्गुबाती के बीच तकरार होते हुए नजर आ रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस सुरवीन चावला भी अपनी इंटेंस एक्टिंग से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए आ रही हैं। 
विज्ञापन


शो के ट्रेलर में क्या है खास?
एक्टर राणा दग्गुबाती के इस शो का इंतजार फैंस पिछले काफी समय से कर रहे थे। शो में राणा दग्गुबाती और वेंकटेश दग्गुबाती एक दूसरे से लोहा लेते हुए दिखाई देंगे। दोनों अभिनेताओं को एक साथ देखने के लिए दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। इसके अलावा अर्जुन रामपाल इस सीरीज में विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। अर्जुन रामपाल जब-जब विलेन के तौर पर दिखाई दिए हैं, उन्हें काफी पसंद किया जाता है। 

विज्ञापन

राणा दग्गूबाती - फोटो : यूट्यूब- @netflixindia
ट्रेलर में दिखा जबरदस्त एक्शन और मारधाड़
करीब ढाई मिनट के इस ट्रेलर में भरपूर एक्शन देखने को मिलता है। जहां ताबड़तोड़ फाइट सीन हैं, गोलियों की बौछार हो रही है, रिश्तों में धोखा और बेवफाई की कहानी सामने आ रही है और साथ ही पुराने जख्मों का बदला लेने की तीव्र भावना भी उभर कर सामने आती है।

ट्रेलर की धमाकेदार शुरुआत 
ट्रेलर की शुरुआत सुरवीन चावला और राणा दग्गुबाती के किरदारों के बीच एक तीखे संवाद से होती है। नैना अपने पति से सवाल करती है कि क्या वह वाकई उस वादे पर कायम है, जिसमें उसने सबकुछ पीछे छोड़ने की बात कही थी? राणा हामी भरता है, लेकिन अगले ही सीन में वो अपने पुराने अंदाज़ में लोगों की जमकर धुनाई करते नजर आता है।

ये खबर भी पढ़ें: Kamal Haasan: 'होंगे आप कमल हासन, पर भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकते', कन्नड़ विवाद पर हाईकोर्ट की फटकार

अर्जुन रामपाल की एंट्री ने बढ़ाया तापमान
ट्रेलर में अर्जुन रामपाल की एंट्री थोड़ी देर से होती है, लेकिन जब होती है तो वो पूरे माहौल को बदल देती है। वो राणा से किसी पुराने झगड़े का हिसाब बराबर करने आया है। वहीं दूसरी ओर कहानी में राणा नायडू का पिता यानी वेंकटेश भी मौजूद है, जो कहानी को और भी दिलचस्प बना देता है। ट्रेलर में अभिषेक बनर्जी, सुशांत सिंह, कीर्ति खरबंदा, रजत कपूर और डिनो मोरिया की झलक भी देखने को मिलती है।

‘राणा नायडू’ का पहला सीजन बना था हिट
साल 2023 में आए पहले सीजन को दुनियाभर में काफी सराहा गया था और इसे सबसे ज्यादा देखे जाने वाले हिंदी ओटीटी शोज़ में गिना गया। अब एक बार फिर करण अंशुमान, सुपर्णा वर्मा और अभय चोपड़ा की तिकड़ी इस शो को एक नया रूप देने की तैयारी में है। इस बार यह सीजन दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरेगा, यह आने वाला वक्त बताएगा।

OTT पर कब और कहां देखें ‘राणा नायडू सीजन 2’
नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सीजन 2 की घोषणा के साथ इसकी रिलीज डेट भी शेयर कर दी है। ‘राणा नायडू सीजन 2’ 13 जून को स्ट्रीम होगा। यानी अगले हफ्ते शुक्रवार से ये शो नेटफ्लिक्स पर घर बैठे देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें