फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: 4000 करोड़ी फिल्म को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर रणबीर कपूर ने दिया करारा जवाब, नितेश तिवारी ने कही ये बात

Tue, 03 Nov 2026 06:02 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
  • अब हाल ही में अभिनेता ने फिल्म को लेकर हो रही आलोचनाओं पर अपनी बात रखी है।
  • साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह ऑनलाइन ट्रोलिंग को ज्यादा तवज्जो क्यों नहीं देते।
विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' इन दिनों काफी चर्चा में है। यह साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जो दो दिन बाद रिलीज होने वाली है। हालांकि, फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसके म्यूजिक और वीएफएक्स को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। अब हाल ही में एक IIMUN इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने फिल्म को लेकर हो रही आलोचनाओं पर अपनी बात रखी है। साथ ही उन्होंने बताया कि वह ऑनलाइन ट्रोलिंग को ज्यादा तवज्जो क्यों नहीं देते।
विज्ञापन
Trending Videos

रणबीर कपूर - फोटो : एएनआई
क्या बोले रणबीर कपूर?
ऑनलाइन ट्रोलिंग के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा, 'आज के समय में ऑनलाइन ट्रोलिंग की अपनी एक अलग ही दुनिया है। यह पुराने गाने 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना' की याद दिलाती है। मुझे लगता है कि जिंदगी में इस सोच को अपनाना चाहिए। लोगों की बातों से परेशान नहीं होना चाहिए। मायने यह रखता है कि वे लोग क्या सोचते हैं, जो आपके काम की परवाह करते हैं, आपकी मेहनत, इरादे और अच्छाई को समझते हैं। मेरे लिए सबसे ज्यादा यही चीजें मायने रखती हैं।'

नितेश तिवारी ने रखी अपनी बात
फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने भी 'रामायण' को लेकर हो रही आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फिल्म की पूरी टीम ने अपना सौ प्रतिशत दिया है। नितेश के मुताबिक, 
'अगर आपका जमीर साफ है और आपने अपनी तरफ से पूरी मेहनत की है, तो फिर आपको और क्या चाहिए?'

यश - फोटो : सोशल मीडिया
यश ने भी फैंस से की थी खास अपील
इससे पहले यश भी फिल्म के वीएफएक्स को लेकर हो रही आलोचनाओं पर अपनी बात रख चुके हैं। अक्टूबर में हैदराबाद में हुए एक बड़े इवेंट के दौरान उन्होंने फैंस से फिल्म को खुले मन से देखने और वीएफएक्स में छोटी-छोटी कमियां निकालने से बचने की अपील की थी। यश ने फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए अपना पैसा और प्रतिष्ठा दांव पर लगाई है। नमित मल्होत्रा DNEG के ग्लोबल सीईओ भी हैं। 

यश ने कहा था, 'नमित ने इस फिल्म को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ले जाने के लिए अपना पैसा और प्रतिष्ठा दांव पर लगाई है। इसलिए वीएफएक्स में छोटी-छोटी कमियां निकालने की कोशिश न करें। अगर हमने अभी उनके जैसे लोगों को खो दिया, तो ऐसा दोबारा नहीं होगा। इसमें कई साल लग जाएंगे और हम फिर पीछे चले जाएंगे। फिल्म को खुले मन से देखिए। उन्होंने हमेशा हर फीडबैक और आलोचना को स्वीकार किया है और उसे बेहतर बनाने की कोशिश की है। मैं अपनी तरफ से आप सभी से अपील करता हूं कि अगर आपको फिल्म पसंद आती है, तो एक साथ मिलकर इसे दुनिया के सामने पेश करें।'
विज्ञापन

रामायण फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
'रामायण' में नजर आएंगे ये कलाकार
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। 
  • वहीं, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण का किरदार निभा रहे हैं।
  • फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई देंगे।
  • नमित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन में बन रही इस दो हिस्सों वाली फिल्म का बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 
  • फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें