नहीं हुई ओटीटी के लिए कोई डील
नमित के मुताबिक, फिल्म ओटीटी पर कई महीनों बाद ही आएगी। अभी इसके लिए कोई जल्दबाजी नहीं है और उन्होंने फिल्म को किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के लिए नहीं बेचा है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी यही राय है कि दर्शकों को फिल्म थिएटर में देखनी चाहिए। ओटीटी पर फिल्म बाद में आएगी, लेकिन अभी इसके लिए कोई डील नहीं हुई है और न ही निकट भविष्य में ऐसी डील करने का इरादा है।
कितनी हुई 'रामायण' की कमाई
- 'रामायण' ने रिलीज के चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है।
- फिल्म का 24वें दिनों में भारत में नेट कलेक्शन 1,015.20 करोड़ रुपए हो चुका है।
- विदेशों में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,814.55 करोड़ रुपए हो गया है।