सनी देओल की 'गबरू' में हैं सरताज के दो गान
सनी देओल ने आज रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सरताज से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि उनकी आगामी फिल्म 'गबरू' में सरताज के दो गाने हैं। सनी देओल ने लिखा है, 'जब से मैंने साल 2021 में पहली बार उनका संगीत सुना, उनके गाने मेरे साथ रहे हैं। मेरे पास उनके गानों की एक प्लेलिस्ट है, जिसे मैं ज्यादातर समय सुनता रहता हूं'।
संगीत के म्यूजिक के कायल हैं सनी देओल
सनी देओल ने आगे लिखा है, 'मैंने अपनी खास फिल्म 'गबरू' के लिए उनसे दो गानों के लिए संपर्क किया था। यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। उन दोनों गानों ने फिल्म को और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया है, लेकिन उस समय हमें मिलने का मौका कभी नहीं मिला। आखिरकार, हम मिले... और हमने साथ में एक खूबसूरत शाम बिताई। मुझे सचमुच सरताज का संगीत बहुत पसंद है'।
सनी देओल और सतिंदर सरताज का परिवार
- फोटो : इंस्टाग्राम
कब रिलीज होगी 'गबरू'?
बता दें कि सनी देओल की फिल्म 'गबरू' 08 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सनी देओल फिलहाल नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। वे भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था। रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत इस फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।