मां नीतू सिंह के साथ रणबीर ने किया डांस
फिल्म जगत में कपूर परिवार का अपना रुआब है। जहां भी इस परिवार के सदस्य नजर आएं, पैपराजी के कैमरे अपने आप मुड़ जाते हैं। उसमें भी रणबीर कपूर की तो बात ही अलग है। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ। रणबीर कपूर अपनी मां नीतू सिंह के साथ नजर आए। इस दौरान दोनों ने सिर्फ पोज ही नहीं दिए, बल्कि मजेदार अंदाज में डांस भी करके दिखाया।
फैंस ने लुटाया मां-बेटे की जोड़ी पर प्यार
रणबीर कपूर ब्लू डेनिम डींस और लेमन कलर की शर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं, नीतू सिंह डेनिम ब्लू जींस, व्हाइट और ब्लू शर्ट में दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लेजर कैरी किया है। मां-बेटी की इस जोड़ी पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'दोनो कमाल है'। इसके अलावा नेटिजंस दोनों की बॉन्डिंग की भी तारीफ कर रहे हैं।
रणबीर कपूर का वर्क फ्रंट
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाते दिखेंगे। फिल्म का टीजर जारी हो चुका है। यह फिल्म इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास फिल्म ‘लव एंड वॉर’ भी है। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में रणबीर के अलावा आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। साथ ही रणबीर को संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल पार्क’ में भी देखा जाएगा, जिसकी शूटिंग 2027 के आखिर में शुरू हो सकती है।