बोले- 'बेटी हमारी प्राथमिकता है'
साझा किए गए पोस्ट में आदिनाथ और उर्मिला ने लिखा है, 'काफी सोच-विचार के बाद उर्मिला कानेटकर और मैंने (आदिनाथ एम. कोठारे) आपसी सहमति से पार्टनर के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। भले ही एक कपल के तौर पर हमारा सफर खत्म हो गया है, लेकिन अपनी बेटी जिजा के प्रति हमारी जिम्मेदारी पूरी तरह बनी हुई है। वह हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम खुशी-खुशी और पूरी लगन से मिलकर उसकी परवरिश कर रहे हैं, ताकि वह प्यार और सुरक्षित माहौल में बड़ी हो सके'।
'निजता के सम्मान की गुजारिश'
आगे लिखा है, 'हम एक-दूसरे का और वर्षों एक-दूसरे के साथ बिताए गए पहलों का बहुत सम्मान करते हैं। हम सभी के बहुत आभारी हैं कि आपने इतने वर्षों तक हमें इतना प्यार दिया। सपोर्ट किया। हमें पूरी उम्मीद है कि जब हम अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय में कदम रख रहे हैं, तो आप हमें अपना आशीर्वाद देते रहेंगे। इसी के साथ गुजारिश है कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाएगा। इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा और हम आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। आपके लगातार मिल रहे प्यार और सहयोग के लिए शुक्रिया'।