पहले लुक पॉस्टर में झलक रही है राम-रावण की भिड़ंत
फर्स्ट लुक टीजर में फिल्म की भव्यता साफ झलक रही है। राम और रावण के बीच के संघर्ष को दमदार विजुअल्स के साथ दिखाया गया है। एक सीन में रणबीर को जंगल में पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते हुए देखा जा सकता है। यश का रावण लुक भी काफी शक्तिशाली प्रतीत हो रहा है।
THE QUALITY 🥵💥💥
Unbelievable #Ramayana #YashBOSS#Yash pic.twitter.com/IUFuC2p9yp
— Adheera (@adheeraeditz) July 3, 2025
ये खबर भी पढ़ें: Shefali Jariwala: शेफाली की प्रेयर मीट में फूट-फूट कर रोए पिता, वीडियो देख भर आईं सबकी आंखें
सनी देओल-रवि दूबे ने किया पोस्ट
'रामायण' फिल्म को लेकर सनी देओल ने पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- सम्मानित महसूस कर रहा हूं उस कथा का हिस्सा बनकर, जिसने पीढ़ियों को आकार दिया है। स्वागत है नमित मल्होत्रा की रामायण की दुनिया में- राम बनाम रावण की अमर गाथा। वहीं रवि दूबे ने भी रामायण के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए लिखा- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता …'।
'रामायण' फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म की स्टारकास्ट भी किसी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं है। जहां रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में हैं, वहीं सई पल्लवी मां सीता के रूप में दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। इनके अलावा सनी देओल हनुमान के अवतार में नजर आएंगे, जिनकी आक्रामकता और भावनात्मक गहराई दोनों इस किरदार को मजबूती देने वाली हैं। यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे और उनका रौबदार लुक इस बात की पुष्टि करता है कि उन्होंने इस किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाया है।
रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में होंगे, जो राम के सबसे बड़े सहयोगी के रूप में दिखाई देंगे। वहीं रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा का रूप धारण करेंगी, जबकि काजल अग्रवाल मंदोदरी और लारा दत्ता कैकई के किरदार में नजर आएंगी।
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। दूसरी किस्त 2027 में रिलीज होगी। अभी से दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।