फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: नए फिल्ममेकर्स के लिए क्यों जरूरी हैं IFFI? 'रामायण' के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बताया महत्व

Mon, 23 Nov 2026 09:14 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को भारत समेत दुनियाभर में रिलीज हुई थी।
  • अब हाल ही में इसके निर्देशक ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया की तारीफ की।
  • नितेश तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन नए टैलेंट को सामने आने का मौका देते हैं।
विज्ञापन
नितेश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में सिनेमा और उससे जुड़े कलाकारों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस दौरान फिल्ममेकर नितेश तिवारी ने फिल्म फेस्टिवल के महत्व पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन न सिर्फ नए टैलेंट को सामने आने का मौका देते हैं, बल्कि उभरते फिल्ममेकर्स को प्रोत्साहित करने और दर्शकों तक अलग-अलग तरह का सिनेमा पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' ने IFFI 2026 के BRICS सेक्शन की शुरुआत की।
विज्ञापन
Trending Videos

निर्देशक नितेश तिवारी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana
क्या बोले नितेश तिवारी?
रेड कार्पेट पर बातचीत के दौरान नितेश तिवारी ने कहा कि फिल्म फेस्टिवल नए और उभरते टैलेंट को आकर्षित करने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे हिसाब से फिल्म फेस्टिवल कई वजहों से बेहद जरूरी हैं। सबसे पहले ये नए टैलेंट को आकर्षित करते हैं और पहले से मौजूद उभरते टैलेंट को प्रोत्साहित करते हैं। ये अलग-अलग तरह के सिनेमा को देखने की संस्कृति विकसित करते हैं। ऐसे फेस्टिवल फिल्मों को लोगों तक पहुंचाने में काफी मदद करते हैं। जो लोग यहां नहीं आ पाते, वे भी रील्स देखकर और खबरों में इनके बारे में पढ़कर सीख सकते हैं। इस तरह सिनेमा के विकास को बढ़ावा मिलता है। लेखकों को अपनी कहानियां पेश करने और प्रोड्यूसर्स को अपनी फिल्में दिखाने का मौका मिलता है।'

उन्होंने आगे कहा, 'यहां सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के लोग आते हैं। युवाओं को अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के अनुभवों से सीखने का मौका मिलता है। सिनेमा प्रेमी दुनिया की बेहतरीन फिल्में देख पाते हैं। इससे ज्यादा और क्या चाहिए? ऐसी जगह का हिस्सा बनना शानदार अनुभव है।'
विज्ञापन

'रामायण' फिल्म - फोटो : अमर उजाला
BRICS सेक्शन में दिखाई जाएंगी 11 देशों की फिल्में
बता दें कि नितेश तिवारी की मल्टीस्टारर फिल्म 'रामायण' ने IFFI 2026 के BRICS सेक्शन की शुरुआत की है। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस सेक्शन में BRICS के सभी 11 सदस्य देशों के साथ पार्टनर देशों की फिल्में भी दिखाई जाएंगी। इसके जरिए दर्शकों को अलग-अलग देशों की सिनेमाई परंपराओं और कहानियों को करीब से जानने का मौका मिलेगा।

स्टारकास्ट और म्यूजिक को लेकर चर्चा में 'रामायण'
नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का संगीत एआर रहमान और ऑस्कर विजेता हंस जिमर ने तैयार किया है।

फिल्म 5 नवंबर को भारत समेत दुनियाभर में रिलीज हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और अब भी सिनेमाघरों में चल रही है। वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2028 में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें