फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण कलेक्शन: दुनियाभर में बजा डंका, रणबीर कपूर की फिल्म ने इस मामले में 'द ओडिसी' को पीछे छोड़ा

Wed, 18 Nov 2026 10:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana Box Office: फिल्म 'रामायण' कमाई के मामले में हर दिन कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
लोकप्रियता के मामले में भी यह शीर्ष पर है। IMDb के ग्लोबल चार्ट में इसने तीसरे पायदान पर जगह बनाई है।
दिलचस्प बात यह है कि लोकप्रियता के मामले में ग्लोबल टॉप 10 चार्ट में 'रामायण' अकेली भारतीय फिल्म है।
विज्ञापन
रामायण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितेश तिवारी निर्देशित रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड यह तोड़ चुकी है और सिलसिला जारी है। विदेशों में भी इस फिल्म का डंका बज रहा है। आलम यह है कि लोकप्रियता के मामले में यह क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' को पीछे छोड़ चुकी है। IMDb का सबसे लोकप्रिय फिल्मों का चार्ट तो कुछ यही कह रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : X
ग्लोबल चार्ट में 'रामायण' इकलौती भारतीय फिल्म
फिल्म 'रामायण' ने IMDb पर टॉप तीन फिल्मों में जगह बना ली है। वहीं, 'द ओडिसी' चौथे नंबर पर है। आईएमडीबी ने इस हफ्ते ट्रेंडिंग ग्लोबली टॉप 10 सबसे लोकप्रिय फिल्मों की सूची जारी की है। दुनियाभर में आईएमडीबी की सबसे पॉपुलर फिल्मों के चार्ट में रणबीर कपूर की 'रामायण' ने तीसरा स्थान सुरक्षित किया है।  दिलचस्प बात यह है कि ग्लोबल टॉप 10 में 'रामायण' अकेली भारतीय फिल्म है। लिस्ट में नंबर 1 पर 'यू कैन सी एव्रीथिंद' और दूसरे नंबर पर 'एबेन्जर' है।

रामायण - फोटो : साभार@imdb
और किन फिल्मों को मिली जगह?
हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' चौथे नंबर पर है। इसके अलावा 'द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट', 'हार्टलैंड', 'हार्ट ऑफ द बीस्ट', 'वाइल्ड हॉर्स नाइन', 'गॉडजिला माइनस जीरो' और 'रेसिडेंट एविल' ने भी जगह बनाई है। 
 
विज्ञापन

'रामायण' - फोटो : अमर उजाला
'रामायण' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 13 दिनों में 'रामायण' ने 821.42 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर यह 1500 करोड़ क्लब की दहलीज के बहुत करीब है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, 13वें दिन तक इसने वर्ल्डवाइड 1,483.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। दुनियाभर में यह पांचवीं सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म है। इससे आगे सिर्फ 'दंगल', 'धुरंधर 2', 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' का नाम हैं।
फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका में देखा गया है। साई पल्लवी ने माता सीता की भूमिका अदा की है। यश ने रावण का रोल किया है। फिल्म में रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें