फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण बॉक्स ऑफिस: 'धुरंधर' को चटा दी धूल, अगला शिकार 'केजीएफ 2', रणबीर की फिल्म ने 14वें दिन बनाया ये रिकॉर्ड

Thu, 19 Nov 2026 08:03 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Ramayana Box Office Collection: फिल्म 'रामायण' 14 दिनों में 1500 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है।
  • भारत में यह टॉप 10 सर्वाधित कमाऊ फिल्मों में पांचवें नंबर पर आ चुकी है।
  • बीते दिन इसकी कमाई में गिरावट देखी गई। मगर, फिर भी इसने रिकॉर्ड बना लिया है। जानिए
विज्ञापन
रामायण बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रणबीर अभिनीत 'रामायण' रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' से आगे निकल गई है। इसने सिर्फ 14 दिनों में ही स्पाई एक्शन फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है। जानिए 'रामायण' की टोटल कमाई कितनी हो चुकी है?

विज्ञापन
Trending Videos

'रामायण' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
14वें दिन कितनी रही कमाई?
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' की कमाई में सोमवार के बाद से लगातार गिरावट देखी जा रही है। संभव है कि वीकडेज के चलते ऐसा हो।
  • मंगलवार को 13वें दिन इस फिल्म ने 28.60  करोड़ रुपये कमाए थे।
  • कल बुधवार को 14वें दिन फिल्म का कलेक्शन 23.20 करोड़ रुपये रहा।
  • इस फिल्म का 14 दिनों का इंडिया नेट कलेक्शन 844.50 करोड़ रुपये हो चुका है।

रामायण - फोटो : साभार@imdb
धुरंधर कमाई से 'केजीएफ' पर करेगी अगला वार?
  • 14वें दिन 'रामायण' फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2025 में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को धूल चटा दी।
  • फिल्म 'धुरंधर' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टोटल 840.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
  • भारत की टॉप 10 कमाऊ फिल्मों में 'रामायण' पांचवें नंबर पर है। पहले नंबर पर 'पुष्पा 2', दूसरे पर 'धुरंधर-2', तीसरे पर 'बाहुबली 2' और चौथे नंबर पर 'केजीएफ 2' हैं।
  • केजीएफ के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ने के भी 'रामायण' काफी करीब है। बता दें कि 'केजीएफ 2' का टोटल नेट कलेक्शन 859.70 करोड़ रुपये है।
  • रामायण फिलहाल जिस तरह कमा रही है, उम्मीद है कि आज 15वें दिन यह 'केजीएफ 2' को पीछे छोड़ सकती है।

रामायण - फोटो : साभार@imdb
हिंदी पट्टी में बरस रहा रामायण पर प्यार
अगर भाषा के हिसाब से देखें तो इसकी सबसे ज्यादा कमाई हिंदी पट्टी में हो रही है। फिल्म का हिंदी भाषा में टोटल कलेक्शन 643.50 करोड़ रुपये हो चुका है। कन्नड़ में 68.75 करोड़, तेलुगु में 53.70 करोड़, तमिल में 39.65 करोड़ और मलयालम में 38.80 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।
 
विज्ञापन

रामायण - फोटो : साभार@imdb
वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?
फिल्म 'रामायण' ने विदेशों में भी पैर जमा रखे हैं। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसने 14 दिनों में 1,519.05 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वर्ल्डवाइड कमाई में इसकी निगाह अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ने पर टिकी हैं, जिसने दुनियाभर में 1,742.10 करोड़ रुपये कमाए थे। रामायण की कास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के रोल में हैं। यश रावण की भूमिका में हैं। इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें