फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sai Pallavi: साई पल्लवी को मिली थी पीआर एजेंसी रखने की सलाह, अभिनेत्री ने इस वजह से कर दिया था मना

Fri, 25 Oct 2024 04:19 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sai Pallavi on PR Agency: बॉलीवुड अभिनेत्री साई पल्लवी ने हाल में ही पीआर एजेंसी न रखने को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि उन्हें बॉलीवुड की परिचित महिला से इसे रखने के लिए कहा गया था, लेकिन वह अपनी चीजों को निजी रखना पसंद करती हैं। 
 
विज्ञापन
साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम @saipallavi.senthamarai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री साई पल्लवी इन दिनों अपनी बहुप्रीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा उनके फैंस उनकी आगामी फिल्म 'थंडेल' में भी देखने का इंतजार कर रहे हैं। अभिनेत्री अक्सर विवादों से दूर रहना पसंद करती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें पीआर एजेंसी की आवश्यकता नहीं महसूस होती है। उन्होंने कहा कि वो लो प्रोफाइल रहना पसंद करती हैं।

विज्ञापन

साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम
पीआर एजेंसी रखना पसंद नहीं करती हैं साई पल्लवी
हाल में ही बिहाइंडवुड्स के साथ बातचीत के दौरान, साई पल्लवी ने खुलासा किया कि वह पीआर एजेंसी क्यों नहीं रखना पसंद करती हैं। उन्होंने कहा कि वह चीजों को निजी रखना पसंद करती हैं, क्योंकि वह दुनिया के सामने भी वास्तविक छवि के साथ रहना पसंद करती हैं। पल्लवी ने खुलासा करते हुए कहा, "बॉलीवुड में मेरी एक परिचित महिला थी, जिन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मुझे पीआर एजेंसी की आवश्यकता है,  लेकिन मुझे इसकी आवश्यकता समझ में नहीं आई, क्योंकि जब मैं फिल्में करती हूं, तो मैं इंटरव्यू देती हूं फिर मैंने उससे पूछा कि मुझे पीआर एजेंसी की आवश्यकता ही क्यों है।" 

साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम @saipallavi.senthamarai
'लगातार मीडिया में दिखते रहने से यह उबाऊ हो जाएगा'
अभिनेत्री ने आगे बताया कि कैसे उस महिला ने उन्हें बताया कि दर्शकों के लिए उनके बारे में बात करना महत्वपूर्ण है, भले ही उनकी कोई फिल्म न भी आ रही हो। इस पर अभिनेत्री ने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि अगर उनके बारे में लगातार बात की जाती हैं, तो दर्शक उनसे ऊब जाएंगे। अभिनेत्री ने कहा, "मुझे बताया गया था कि जब मैं फिल्में नहीं कर रही थी, तब भी लोगों का मेरे बारे में बात करना ज़रूरी था। लेकिन क्यों? अगर हर कोई मेरे बारे में इतना बात कर रहा है, तो क्या कुछ समय बाद यह उबाऊ नहीं हो जाएगा? मुझे ये बातें समझ में नहीं आतीं।"
Himansh Kohli: जल्द शादी करने वाले हैं यारियां फेम हिमांश कोहली? इस डिजाइनर से डिजाइन कराएंगे जोड़ा

साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया में सितारों पर निश्चित छवि बनाए रखने का दबाव होता है- साई पल्लवी
इस दौरान अभिनेत्री ने इस दबाव पर बात की कि कैसे सितारों पर मीडिया में एक निश्चित छवि बनाए रखने का दबाव होता है। अभिनेत्री ने कहा कि वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। उन्होंने आगे कहा, "ईमानदारी से कहें तो, मैं जो हूं, वह तभी हो सकता है जब वह सामाजिक नियमों के अनुरूप हो। अगर मैं खुद नहीं हूं तो मैं असहज हो जाऊंगी। अफवाहें आज कल धारणाएं बन जाती हैं।"
Sara Ali Khan: सारा ने शुरू की आयुष्मान के साथ मनाली में शूटिंग, हिडिम्बा मंदिर के किए दर्शन, साझा की तस्वीर
विज्ञापन

साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम
नितेश तिवारी की 'रामायण' में आएंगी नजर 
बात करें साई पल्लवी के वर्क फ्रंट की, तो वह बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाने वाली हैं। इस फिल्म को नितेश तिवारी निर्देशित कर रहे हैं, जिसमें राम के किरदार में रणबीर कपूर और रावण के किरदार में यश नजर आएंगे। इसके अलावा साई पल्लवी, राजकुमार पेरियासामी की आगामी फिल्म अमरण में भी नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वह फिल्म थंडेल में भी नजर आने वाली हैं, जिसमें वह नागा चैतन्य के साथ नजर आने वाली हैं।
दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कॉम्पीटिशन; इंडियन आइडल के इस सीजन को मिस नहीं किया जा सकता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें