फिल्म में नजर आएंगी ये अभिनेत्री
साउथ अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' के निर्देशक महेश बाबू पी राम पोथिनेनी की इस नई फिल्म को बड़े पैमाने पर निर्देशित करेंगे। इस प्रोजेक्ट की आज आधिकारिक घोषणा की गई और बताया गया कि फिल्म की पहली झलक 6 दिसंबर, 2024 को विशेष रूप से सामने आने वाली है। रवि तेजा की फिल्म 'मिस्टर बच्चन' से डेब्यू करने वाली भाग्यश्री बोरसे इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
कल होगा शीर्षक का एलान
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का शीर्षक भी कल ही घोषित किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माताओं ने राम पोथिनेनी की इस फिल्म के लिए एक अनोखा और मजेदार शीर्षक तय कर लिया है। लगातार फ्लॉप फिल्मों से जूझ रहे राम पोथिनेनी को एक हिट की सख्त जरूरत है। हालात बदलने के लिए उन्होंने एक युवा निर्देशक के साथ मिलकर काम किया है। 70 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस फिल्म का संगीत मर्विन सोलोमन और विवेक शिवा देंगे।
Bollywood Movies: 'पुष्पा 2' से लेकर 'सालार' तक, प्रशंसकों की मांग देखकर बढ़ाए गए इन फिल्मों के शो