असली मुद्दों पर काम करते हैं अमिताभ
निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अमिताभ बच्चन के बारे में भी बात की और कहा, "मैं हमेशा जरूरी मुद्दों पर फिल्में बनाता हूं। मैं कमर्शियल या फॉर्मूला फिल्म के लिए हीरो और हीरोइन के साथ काम करने की कोशिश नहीं करता। मैंने अमिताभ बच्चन के साथ इसलिए काम किया क्योंकि वह भी असली मुद्दों पर काम करते हैं। मेरा काम साइको थ्रिलर, लक्ष्य को प्राप्त करने वाली फिल्में बनाना है।" राम गोपाल वर्मा ने अमिताभ बच्चन के साथ 'आग' और 'नि:शब्द' फिल्मों में काम किया।
साड़ी के बारे में
आपको बता दें कि साड़ी फिल्म का निर्देशन गिरी कृष्णा कमाल कर रहे हैं। फिल्म में सत्य यादव, आराध्या देवी और साहिल सांब्याल अहम किरदार में हैं। ये फिल्म डर, थ्रिल, और ट्विस्ट से भरपूर है। फिल्म कई भाषाओं में 4 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।