फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Gopal Varma: ‘रंगीला मैन’ के साथ राम गोपाल वर्मा ने साझा की तस्वीर, फैंस बोले- ‘कुछ बड़ा आने वाला है’

Sat, 20 Sep 2025 02:07 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Gopal Varma With Aamir Khan: राम गोपाल वर्मा ने मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान के साथ तस्वीर साझा की है। इसके बाद फैंस अब ‘रंगीला 2’ के आने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा और आमिर खान - फोटो : एक्स@RGVzoomin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने सुपरस्टार आमिर खान के साथ मिलकर ‘रंगीला’ फिल्म बनाई थी। यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। हाल ही में फिल्म ने रिलीज के 30 साल पूरे किए हैं, जिसके मौके पर फिल्म को 4के वर्जन में री-रिलीज किया गया था। अब राम गोपाल वर्मा ने अपने ‘रंगीला’ स्टार यानी आमिर खान के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसके बाद फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि क्या फिर से दोनों मिलकर कुछ नया लाने वाले हैं।

रामू ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर आमिर के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में रामू और आमिर एक साथ कैमरे की तरफ देखते हुए पोज दे रहे हैं। तस्वीर में आमिर पीले रंग के कुर्ते और ब्लैक जॉगर में नजर आ रहे हैं। जबकि रामू ब्लैक कलर की जैकेट और ब्लू जींस पहने हुए हैं। दोनों कैमरे में देखकर मुस्कुरा रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए राम गोपाल वर्मा ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं अपने रंगीला स्टार के साथ।’
 

 

फैंस ने लगाए ‘रंगीला 2’ के कयास

विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा के इस तस्वीर को शेयर करते हुए फैंस उत्साहित हो गए और दोनों के फिर एक साथ काम करने के कयास लगाने लगे। कई फैंस ने कमेंट किया कि ‘रंगीला 2’ की तैयारी हो रही है। कुछ ने दोनों से फिर से साथ आने की अपील भी की। तो किसी ने लिखा कि कुछ अच्छा और बड़ा आने वाला है।









यह खबर भी पढ़ेंः Aamir Khan: ‘यह फिल्म नहीं...यज्ञ है’, महाभारत की तैयारियों में जुटे आमिर; दो महीने बाद शुरू होगी स्क्रिप्टिंग

1995 में रिलीज हुई थी ‘रंगीला’
आमिर खान, जैकी श्रॉफ और उर्मिला मातोंडकर स्टारर ‘रंगीला’ 8 सितंबर 1995 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हाल ही में इस लव ट्रायंगल ने अपनी रिलीज के 30 साल भी पूरे किए हैं। फिल्म में आमिर खान ने मुन्ना का किरदार निभाया था, जो फिल्मों के टिकट ब्लैक में बेंचता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें