फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा: निर्देशक ने 'रामायण' की तारीफ में फिर पढ़े कसीदे, अब ताजमहल से की रणबीर की फिल्म की तुलना

Wed, 18 Nov 2026 11:38 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
  • राम गोपाल वर्मा लगातार इस फिल्म की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
  • अब हाल ही में फिल्ममेकर ने 'रामायण' को भारतीय सिनेमा का 'ताजमहल' बता दिया।
विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक-निर्माता राम गोपाल वर्मा अपने बेबाक अंदाज और बेधड़क बयानों के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों को लेकर उनकी राय अक्सर चर्चा का विषय बन जाती है। इन दिनों वह निर्देशक नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' को लेकर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उन्होंने फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर की तुलना उनके 'एनिमल' वाले किरदार से की थी। वहीं, अब उन्होंने फिल्म की भव्यता की तारीफ करते हुए इसे भारतीय सिनेमा का 'ताजमहल' बता दिया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के बजट को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी अपनी बात रखी है।
Trending Videos

राम गोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@rgvzoomin
क्या बोले राम गोपाल वर्मा?
राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, ''रामायण' आखिरकार भारतीय सिनेमा का 'ताजमहल' बनकर रहेगी। आज किसी को इस बात की परवाह नहीं है कि ताजमहल बनाने में कितना खर्च आया था। जनता के लिए सिर्फ यह मायने रखता है कि उसका निर्माण हुआ है। बाकी सब निजी मामला है।'

राम गोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin
फिल्म के बजट पर भी रखी अपनी राय
राम गोपाल वर्मा का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब फिल्म के बजट को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस प्रोजेक्ट का बजट करीब 2000 करोड़ रुपये है। हालांकि, वर्मा इससे पहले इन दावों पर सवाल उठा चुके हैं।

उन्होंने कहा था कि निर्माता नमित मल्होत्रा ने फिल्म के पहले पार्ट को 800 करोड़ रुपये से कम में तैयार किया है। इसमें ग्लोबल टैक्स बेनिफिट्स, सब्सिडी और अलग-अलग रणनीतिक साझेदारियों का भी योगदान है, जिनकी वजह से वास्तविक खर्च और कम हो सकता है।

वर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा था कि किसी भी अनुभवी फिल्ममेकर को फिल्म देखने के बाद उसके निर्माण पर आए खर्च का अंदाजा हो सकता है। उनके मुताबिक, फिल्म के पहले पार्ट की लागत 800 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं हो सकती।
विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर और भगवान राम के किरदार पर भी की थी बात
गौरतलब है कि राम गोपाल वर्मा ने इससे पहले रणबीर कपूर के अभिनय को लेकर भी अपनी राय रखी थी। उन्होंने रणबीर के 'एनिमल' वाले आक्रामक और तीव्र अंदाज की तुलना भगवान राम के शांत और संयमित किरदार से की थी। उनके इस बयान ने भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी।

फिल्म में नजर आए ये सितारे
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' में रणबीर कपूर ने भगवान राम की भूमिका निभाई है।
  • जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आईं।
  • वहीं, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण की भूमिका में हैं।
  • फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें