फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukumar-Ram Chran: सुकुमार की फिल्म में इस बॉलीवुड अभिनेत्री संग बनेगी राम चरण की जोड़ी! बनाई जा रही ये योजना

Sat, 25 Jan 2025 11:14 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुकुमार अपनी आगामी फिल्म में साउथ सुपरस्टार राम चरण को मुख्य भूमिका में लेने वाले हैं। वहीं, अब खबर है कि सुकुमार अगली फिल्म में राम चरण के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री को कास्ट करने वाले हैं। 
 
विज्ञापन
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के मशहूर निर्देशक सुकुमार अपनी पिछली फिल्म 'पुष्पा 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता का जश्न मना रहे हैं। अल्लू अर्जुन अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा दिया है। सुकुमार फिलहाल एक अच्छी छुट्टी पर हैं और साथ ही अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट पर भी काम कर रहे हैं। वहीं, अब उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

सुकुमार - फोटो : एक्स: DJX
फिल्म के लिए नई योजना बना रहे सुकुमार
सुकुमार अपनी आगामी फिल्म में साउथ सुपरस्टार राम चरण को मुख्य भूमिका में लेने वाले हैं। वहीं, अब खबर है कि सुकुमार अगली फिल्म में राम चरण को लेकर कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं। फिल्म को पूरे भारत में रिलीज किया जाएगा। अब राम चरण के विपरीत मुख्य नायिका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री को चुन लिया गया है।

श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@florianhurel
राम चरण की फिल्म में श्रद्धा कपूर
फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि सुकुमार आगामी फिल्म में राम चरण के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को मुख्य भूमिका में लेने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, इन अटकलों पर निर्माताओं की ओर से आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है। इस बीच, राम चरण अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन उप्पेना फेम बुची बाबू सना कर रहे हैं।
विज्ञापन

गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
'गेम चेंजर' में नजर आए थे राम चरण
इससे पहले राम चरण 'गेम चेंजर' में नजर आए थे। फिल्म में अभिनेता के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म की रिलीज से पहले ही सुकुमार ने राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी के साथ मिलकर यह फिल्म देखी थी। साथ ही सुकुमार ने फिल्म की तारीफ भी की थी। हालांकि, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें