फिल्म में दिया गया संशोधन का सुझाव
सर्टिफिकेशन प्रोसेस के तहत CBFC ने फिल्म में कुछ बदलावों का सुझाव दिया। यह फिल्म ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें कुछ गाली-गलौज वाले शब्द थे, जिन्हें सेंसर के सुझाव पर म्यूट किया गया है। 'चिकिरी चिकिरी' गाने के कुछ द्विअर्थी बोलों को बदलने का आदेश सेंसर बोर्ड की तरफ से दिया गया है। फिल्म की यूनिट की तरफ से इसके लिए सहमति दे दी गई है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
इसके अलावा फिल्म से 'राजस्थान' शब्द और एक समुदाय का जिक्र हटाया गया है। इन सभी बदलावों के बाद फिल्म की अवधि तीन घंटे 9 मिनट है। फिल्म 'पेद्दी' में रामचरण लीड रोल अदा कर रहे हैं। वहीं, जान्हवी कपूर अचियम्मा के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, बोमन ईरानी और दिव्येंदु भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 04 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आज शनिवार को भोपाल में फिल्म का म्यूजिकल इवेंट आयोजित किया गया है।