अभिनेता राम चरण और उपासना कोनिडेला की बेटी क्लिन कारा का दूसरा जन्मदिन आज शुक्रवार को सेलिब्रेट किया जा रहा है। इसके साथ ही अभिनेता की पत्नी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं है, जिसमें वो किसी चिड़ियाघर में नजर आ रही हैं। देखें तस्वीरें।
बेटी को गोद में लिए दिखीं एक्टर की पत्नी
राम चरण की पत्नी उपासना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वो अपनी बेटी क्लिन कारा को गोद में लिए हुए दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया कि एक साल पहले वह चिड़ियाघर आई थी, तब तस्वीर में दिख रही मादा चीता काफी छोटी थी, लेकिन वो अब बड़ी हो गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि उसका नाम क्लिन कारा है, जो उनकी बेटी के नाम से मिलता-जुलता है। इस शानदार काम के लिए उन्होंने हैदराबाद चिड़ियाघर को धन्यवाद कहा है। इसके अलावा अभिनेता की पत्नी ने जीवों की देखभाल की इस भावना की सराहना की है।
काजल अग्रवाल ने किया रिएक्ट
इस पोस्ट पर नेटिजंस के रिएक्शंस आ रहे हैं। इसके अलावा इस पोस्ट में राम चरण के साथ 'मगधीरा' फिल्म में काम कर चुकीं अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा कि छोटी बच्ची को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। इतना ही नहीं यूजर्स भी अभिनेता की बेटी को बर्थडे की बधाइयां दे रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Urvashi Dholakia: उर्वशी ढोलकिया ने मनाया दोनों बेटों का धूमधाम से जन्मदिन, फैंस बोले- 'सबसे प्यारी मां'
राम चरण का वर्कफ्रंट
राम चरण को आखिरी बार शंकर की 'गेम चेंजर' में देखा गया था, जो इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी। वहीं अभिनेता की आगामी फिल्मों की बात करें तो उन्हें 'पेद्दी' फिल्म में देखा जाएगा, जो एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं। इस फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। राम और जान्हवी के अलावा फिल्म में शिव राजकुमार, दिव्येंदु और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसे 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।