फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2025: यश से लेकर राम चरण और श्रीलीला तक, साउथ के सुपरस्टार्स ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व

Sat, 09 Aug 2025 07:21 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

South Actors Celebrating Rakshabandhan 2025: साउथ के एक्टर्स ने भी रक्षाबंधन का त्योहार मनाया है। इस खास मौके पर एक्टर यश से लेकर राम चरण ने सेलिब्रेट किया। चलिए आपको बताते हैं किन-किन स्टार्स ने राखी का त्योहार मनाया।
विज्ञापन
साउथ एक्टर्स - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री और निर्माता निहारिका कोनिडेला ने रक्षाबंधन 2025 के मौके पर सोशल मीडिया पर अपने प्यारे भाइयों के लिए पोस्ट शेयर किया है। अपने भाई वरुण तेज और चचेरे भाई राम चरण के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि ये दोनों उनके जीवन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने उन्हें अपना 'वन स्टॉप सोल्यूशन' बताया यानी जिंदगी की हर मुश्किल का समाधान।

विज्ञापन


निहारिका ने शेयर किया भावुक पोस्ट
निहारिका ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा की, जिसमें भाई वो वरुण तेज को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने सफेद और लाल साड़ी में राम चरण के साथ भी एक फोटो पोस्ट की। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, 'इस राखी थोड़ा ज्यादा प्यार मिला... मेरे वन स्टॉप सोल्यूशंस!'
 

Trending Videos

श्रीलीला ने भी भाइयों के लिए शेयर किया पोस्ट
निहारिका के अलावा एक्ट्रेस श्रीलीला ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने बड़े भाइयों के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि उन्होंने कोई कैप्शन तो नहीं लिखा है। 


 
विज्ञापन

एक्टर यश ने भी मनाई राखी 
इसके अलावा साउथ के सुपरस्टार यश ने भी राखी का त्योहार मनाया। एक्टर यश ने कोई पोस्ट तो नहीं शेयर किया लेकिन वो मीडिया के सामने आए और उन्होंने अपने हाथ में बंधी हुई राखी की तरफ इशारा किया और सभी को धन्यवाद कहा। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें