राकेश उडियार, अभिनेता सलमान खान और आमिर खान के साथ
- फोटो : अमर उजाला
राकेश आर. उडियार सलमान खान, आमिर खान, विक्की कौशल और साउथ एक्टर रामचरण जैसे कई सेलिब्रिटीज को फिटनेस की ट्रेनिंग देते हैं। हाल ही में अमर उजाला डिजिटल से उन्होंने लंबी बातचीत की। सेलेब्स के फिटनेस रूटीन, गोल्स शेयर किए। जानिए, सेलिब्रिटीज कैसे खुद को फिट रखते हैं? और ट्रेनर राकेश आर. उडियार को इस दौराना कैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
फिल्मों के लिए क्या होता है सलमान और आमिर का फिटनेस शेड्यूल
अभिनेता सलमान खान की फिटनेस, बॉडी के दर्शक एक लंबे अरसे से फैन हैं। वहीं आमिर खान को 'गजनी' और 'दंगल' जैसी फिल्मों में देखकर फैंस चौंक गए। इन एक्टर्स की फिटनेस को लेकर ट्रेनर राकेश उडियार कहते हैं, 'सलमान शुरू से ही अपनी बॉडी को लेकर काफी सजग रहे हैं। सिर्फ एक फिल्म के लिए नहीं उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में एक्सरसाइज, जिम शामिल है। वहीं आमिर का उद्देश्य सिर्फ एक फिल्म के लिए बॉडी बनाने का होता है। वो शूटिंग से पहले ही एक्सरसाइज करते हैं, अपनी फिटनेस पर ध्यान देते हैं।'
राकेश उडियार, राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव की फिटनेस क्यों बनती है चैलेंज?
राकेश उडियार ने आगे बातचीत में बताया कि राजकुमार शाकाहारी हैं, उनकी फिटनेस पर काम करना एक चुनौती है। वह कहते हैं, 'अपने काम की वजह से एक्टर्स को ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती है। जिस वजह से ट्रेनर उन्हें नॉन वेज से प्रोटीन सोर्स लेने की सलाह देते हैं। जबकि शाकाहारी खाने से उन्हें सिर्फ कार्ब्स ही मिलते हैं। कई बार एक्टर्स नॉन वेज नहीं खाते हैं, जैसे राजकुमार राव। वो नॉनवेज नहीं खाते हैं। ऐसी कंडीशन में बॉडी बनाना ट्रेनर के लिए बड़ी चुनौती है।'
राकेश उडियार
- फोटो : इंस्टाग्राम -@rakeshudiyar
फिटनेस की दुनिया में कैसे रखा कदम?
अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए राकेश आर उडियार ने बताया, 'कभी सोचा नहीं था कि जीवन में इतना कुछ मिलेगा। हां, यह जरूर था कि कुछ अच्छा करना है। भगवान चीजें समय पर देता है। शायद मेरे जीवन की शुरुआत से सब कुछ सही होता तो मैं आज यहां नहीं होता। किस चीज पर आप अट्रैक्ट होंगे, यही मायने रखता है। फिटनेस का बचपन से कोई बड़ा शौक नहीं था। मैं सिर्फ कबड्डी खेलता था। फिर धीरे-धीरे मैं इस तरफ मुड़ गया जिसके बाद मैं इसकी पढ़ाई करने दुबई गया।