फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धुरंधर’ के सेट पर अक्षय खन्ना का कैसा था व्यवहार? को-एक्टर राकेश बेदी बोले- ‘कोने में अलग से बैठते…’

Sun, 14 Dec 2025 03:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rakesh Bedi In Movie Dhurandhar: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ में राकेश बेदी ने भी एक अहम रोल किया है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना भी अपने नेगेटिव रोल को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में राकेश बेदी ने अक्षय खन्ना के व्यवहार के बारे में कई बातें साझा की हैं। 

विज्ञापन
राकेश बेदी और अक्षय खन्ना - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दस दिन में ही यह फिल्म 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। हाल ही में फिल्म के एक्टर राकेश बेदी ने को-एक्टर अक्षय खन्ना के नेचर के बारे में काफी कुछ कहा। सेट पर वह उनके साथ कैसा व्यवहार रखते हैं? इस बारे में विस्तार से बताया। 

विज्ञापन


अक्षय खन्ना सेट पर अलग बैठते थे 
राकेश बेदी ने हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया कि अक्षय खन्ना फिल्म ‘धुरंधर’ के सेट पर ज्यादातर अकेला बैठा करते थे। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि वह दूसरों के साथ बात नहीं करते थे। अक्षय से राकेश बेदी की कई बार बात हुई। दोनों ने साथ में राजनीतिक बातों पर भी चर्चा की। राकेश के थिएटर प्ले पर भी खूब बात की। साथ मिलकर कई बार खाना भी खाया। राकेश बेदी का कहना है कि अक्षय खन्ना सेट पर काफी सोशल थे। 

फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आए उम्दा एक्टर्स 
राकेश बेदी ने फिल्म ‘धुरंधर’ में जमील नाम का किरदार किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। साथ ही अक्षय कुमार के निभाए किरदार रहमान डकैत को भी दर्शक सराहा रहे हैं। उनका फिल्म में किया गया एक डांस भी काफी पॉपुलर हो रहा है। फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और डेनिश पंडोर जैसे उम्दा एक्टर्स भी फिल्म में नजर आए। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दस दिनों में ही 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने रविवार तक कुल 314.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Dhurandhar: नौवें दिन 300 करोड़ पार हुई 'धुरंधर', दूसरे शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी 

फिल्म ‘धुरंधर’ का बनेगा सीक्वल
फिल्म 'धुरंधर' के सीक्वल का एलान भी मेकर्स ने कर दिया है। फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगा। सीक्वल को लेकर दर्शक एक्साइटेड हैं। बता दें कि 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला साउथ एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से होगा ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें