सार
Rakesh Bedi In Movie Dhurandhar: इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने दमदार अभिनय के लिए राकेश बेदी भी चर्चा में हैं। फिल्म में ह्यूमर के साथ उन्होंने एक नेगेटिव रोल किया है। हाल ही में राकेश ने बेदी ने बताया कि वह इस फिल्म का हिस्सा न होते, अगर डायरेक्टर ने एक बड़ा फैसला न लिया हाेता?
फिल्म ‘धुरंधर’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन कर रही है। ‘धुरंधर’ में कई दिग्गज अभिनेता नजर आए हैं, इसमें राकेश बेदी भी शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह इस फिल्म का हिस्सा ना होते, अगर डायरेक्टर ने एक बड़ा फैसला ना लिया होता।
डायरेक्टर ने राकेश बेदी को रिप्लेस करने से किया इंकार
राकेश बेदी ने हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया कि डायरेक्टर आदित्य धर से कहा गया था कि राकेश बेदी फिल्म में जमील का किरदार नहीं कर पाएंगे। इनकी जगह किसी दिग्गज अभिनेता को लीजिए। लेकिन डायरेक्टर ने किसी की नहीं सुनी। उनका मानना था कि राकेश बेदी ही इस किरदार को उम्दा तरीके से कर पाएंगे। इस तरह वह फिल्म ‘धुरंधर’ का हिस्सा बने।
राकेश बेदी के अलावा नजर आए ये कलाकार
फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके अलावा राकेश बेदी, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और डेनिश पंडोर जैसे उम्दा एक्टर्स भी फिल्म में नजर आए। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दस दिनों में ही लगभग 294.47 करोड़ की कमाई कर ली है।
ये खबर भी पढ़ें: 'उस आदमी में हिम्मत रही है हमेशा अलग तरह के रोल करने की'; 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना की तारीफ में बोले राकेश
अगले साल रिलीज होगा फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल
फिल्म 'धुरंधर' के सीक्वल का एलान भी मेकर्स ने कर दिया है। फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगा। सीक्वल को लेकर दर्शक एक्साइटेड हैं। बता दें कि 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला साउथ एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से होगा ।