राकेश बेदी पत्नी आराधना के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम@bediaradhana
सभी से छिपाकर रखा 'धुरंधर 2' का क्लाइमैक्स
फिल्म 'धुरंधर 2' का क्लाइमैक्स सीन देखकर दर्शक दंग रह गए थे। दरअस, इस सीन में राकेश बेदी खुद सबसे बड़े जासूस निकलकर सामने आते हैं। संवाद में इस बारे में बात करते हुए राकेश बेदी ने बताया कि उन्होंने क्लाइमैक्स सीन की बात परिवार में सिर्फ अपनी पत्नी से साझा की थी। बाकी, सभी से इसे छिपाकर रखा। एक्टर ने बताया, 'मैंने 'धुरंधर' का जो बेस है, वह शेयर किया था कि एक स्पाई फिल्म है। इसमें एक रियल घटना है। मगर, ये कि मैं भी फिल्म में जासूस हूं यह बात सिर्फ मेरी पत्नी को पता थी। प्रोडक्शन यूनिट के कुछ लोगों को छोड़कर किसी को यह बात नहीं पता थी।'
Uttarakhand Samwad 2026: संवाद के मंच पर बोले राकेश बेदी- दुनिया के आगे 'धुरंधर' पर बीवी के आगे छछूंदर
बेटियों से भी छिपाकर रखी यह बात
राकेश बेदी ने आगे बताया, 'बात को सीक्रेट रखने में शुरू में बहुत तकलीफ हुई। आदित्य धर ने बहुत रिक्वेस्ट की थी कि राकेश जी प्लीज इस बारे में किसी को मत बताना। फिर ये भी है कि बात निकलेगी तो दूर तक जाएगी, इसलिए मैंने अपने बच्चों तक से यह बात छिपाकर रखी'।
झेलनी पड़ी बेटियों की नाराजगी
राकेश बेदी ने बताया कि क्लाइमैक्स सीन की भनक उनकी बेटियों को भी नहीं थीं। एक्टर ने संवाद में कहा, 'जब हमने इस फिल्म का प्रीमियर देखा तो मेरी दोनों बेटियां दूसरे थिएटर में थीं। जब आखिरी का ये सीन आया तो वो दोनों रो रही थीं। उन्हें गुस्सा आ रहा था कि एक तो हमारा बाप जासूस निकला और हम एक ही घर में रहते हैं और हमें बताया ही नहीं। इतने बड़े क्लाइमैक्स के बारे में नहीं बताया गया।' एक्टर ने बताया कि बेटियों का रिएक्शन झल्लाहट वाला था। दोनों हैरान भी थीं और गुस्सा भी थीं कि उन्हें क्यों नहीं बताया गया।