फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajvir Jawanda Last Post: निधन के बाद राजवीर का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल, इस अंदाज में नजर आ रहे सिंगर

Wed, 08 Oct 2025 01:28 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajvir Jawanda Last Social Media Post: राजवीर जवंदा का आज निधन हो गया है। अब उनके निधन के बाद उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
राजवीर जवंदा - फोटो : इंस्टाग्राम-@rajvirjawandaofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अस्पताल में 11 दिनों तक मौत से जंग लड़ने के बाद अंतत: राजवीर जवंदा जिंदगी की जंग हार गए। आज यानी बुधवार को उनका निधन हो गया। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। अब राजवीर के निधन के बाद उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। ये पोस्ट उन्होंने अपने एक्सीडेंट के एक दिन पहले किया था। पोस्ट में राजवीर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

आखिरी पोस्ट में हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे राजवीर

विज्ञापन

राजवीर का एक्सीडेंट 27 सितंंबर को हुआ था। सिंगर ने दुर्घटना से एक दिन पहले यानी 26 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट किया था। यह एक वीडियो था, जिसमें राजवीर झील किनारे एक कार और एक कारवां के साथ खड़े हैं। वीडियो में उनके आसपास हरी-भरी वादियां नजर आ रही हैं। राजवीर कैमरे के लिए पोज देते हुए मुस्कुरा रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में उनका गाना 'तू दिस पैंदा’ बज रहा है। ये गाना राजवीर का हालिया रिलीज गाना है, जो अब उनका आखिरी गाना भी बन गया है। इस वीडियो में राजवीर काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन किसे पता था कि इस वीडियो के कुछ घंटे बाद ही राजवीर के साथ एक जानलेवा हादसा हो जाएगा और उनकी मौत हो जाएगी।
 


 

कैप्शन में लिखा- ‘कोई नहीं समझेगा’
इस वीडियो के साथ राजवीर ने पंजाबी में कैप्शन दिया है। इसमें उन्होंने लिखा है, ‘कोई नहीं समझेगा, तुम और मैं क्या बातें कर रहे हैं। अगर मुझे तुम्हारी याद आए, तो मुझे बता देना कि समय क्या हो गया है।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Rajvir Jawanda: आखिरी बार राजवीर से क्या बोली थीं पत्नी ? दोस्त ने बताई दुर्घटना वाले दिन की कहानी

27 सितंबर को हुआ था सिंगर का एक्सीडेंट
राजवीर का 27 सितंबर को शिमला जाते वक्त रास्ते में एक्सीडेंट हो गया था। वो इस दौरान बाइक से जा रहे थे। इस हादसे में सिंगर के सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। लेकिन कई दिनों तक इलाज चलने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। सिंगर के निधन से उनके परिवार और फैंस सदमे में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें