फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajvir Jawanda: आखिरी बार राजवीर से क्या बोली थीं पत्नी ? दोस्त ने बताई दुर्घटना वाले दिन की कहानी

Wed, 08 Oct 2025 12:43 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajvir Jawanda Death: सिंगर राजवीर जवंदा के निधन के बाद अब उनके दोस्त ने दुर्घटना वाले दिन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दोस्त ने बताया कि उस दिन पत्नी से राजवीर की हुई थी क्या बात?
विज्ञापन
राजवीर जवंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का लगभग 11 दिनों तक इलाज चलने के बाद आज निधन हो गया है। हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद, राजवीर जवंदा की हालत 11 दिनों से भी ज्यादा समय से नाजुक बनी हुई थी। दुर्घटना के वक्त सिंगर अपनी बाइक से जा रहे थे। अब राजवीर के इस दुनिया से जाने के बाद उनकी पत्नी के साथ उनकी आखिरी बातचीत सामने आई है। जिसमें उन्होंने राजवीर को घर से बाहर जाने के लिए मना किया था।

पत्नी नहीं चाहतीं घर से जाएं राजवीर

विज्ञापन

डेली पोस्ट पंजाबी से बातचीत में राजवीर के एक करीबी दोस्त ने घटना वाले दिन का जिक्र किया। दोस्त ने बताया कि सिंगर की पत्नी ने उन्हें बाहर जाने से रोका था। दोस्त ने बताया कि पत्नी ने सिंगर को उस दिन घर से बाहर न निकलने के लिए साफ तौर पर बोला था। वो नहीं चाहती थीं कि राजवीर कहीं बाहर जाएं। लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने पत्नी की चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया और उनकी बात नहीं मानी। पत्नी की आशंकाओं के बावजूद नियति को कुछ और ही मंजूर था और राजवीर बाइक से शिमला के लिए निकल गए। जहां रास्ते में ही उनके साथ यह दुर्घटना हो गई।

यह खबर भी पढ़ेंः Rajvir Jawanda: सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने दी श्रद्धांजलि

बाइकिंग का था शौक

विज्ञापन

राजवीर को बाइकिंग का काफी शौक था। वो अक्सर ही अपनी पहाड़ी यात्राओं के वीडियो भी साझा करते रहते थे। लुधियाना में जन्मे पंजाबी गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा ने ‘काली जवंदे दी’, ‘मेरा दिल’ और ‘सरदारी’ जैसी हिट फिल्मों से प्रसिद्धि पाई। पंजाब में जन्मे राजवीर ने 2014 में अपने पहले सिंगल सॉन्ग ‘मुंडा लाइक मी’ से अपने संगीत करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने पंजाबी गायक मनिंदर बुट्टर सहित कई जाने-माने कलाकारों के साथ काम किया। उन्हें कई पंजाबी फिल्मों में उनके किरदारों के लिए भी जाना जाता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें