‘बड़ा नाम करेंगे’ जुड़कर खुश हैं ज्ञानेंद्र
शेखर की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता ज्ञानेंद्र त्रिपाठी कहते हैं, "‘बड़ा नाम करेंगे’ में मैं सुरभि के बड़े भाई शेखर गुप्ता का किरदार निभाने के लिए रोमांचित हूं। रोमांस और पारिवारिक ड्रामा के इस दिल को छू लेने वाले मिश्रण पर राजश्री प्रोडक्शंस के साथ मिलकर काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। सोराज आर. बड़जात्या और पलाश वासवानी ने एक ऐसी कहानी गढ़ी है जो मार्मिक और भरोसेमंद दोनों है और मैं एक ऐसी सीरीज का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं जो दिलों को छूने का वादा करती है।"
प्रियंवदा ने जताया उत्साह
दूसरी ओर अपने किरदार के बारे में बात करते हुए प्रियंवदा कांत कहती हैं, "पाखी गुप्ता परिवार की रीढ़ है। इस किरदार को निभाना सम्मान की बात है। उसका दृढ़ संकल्प उसे खास बनाता है और मैं ‘बड़ा नाम करेंगे’ में उसके सफर को दिखाने के लिए उत्साहित हूं।
‘बड़ा नाम करेंगे’ स्टार कास्ट
राजश्री प्रोडक्शंस की इस सीरीज में रितिक घनशानी, आयशा कडुस्कर, कंवलजीत सिंह, अलका अमीन, राजेश जैस, चित्राली लोकेश, दीपिका अमीन, जमील खान, राजेश तैलंग, अंजना सुखानी, साधिका सयाल, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, प्रियंवदा कांत, ओम दुबे और भावेश बाबानी शामिल हैं।