फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajshri Productions: ‘राजश्री प्रोडक्शंस’ डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार, इस शो से जुड़े ज्ञानेंद्र और प्रियंवदा

Mon, 27 Jan 2025 09:18 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajshri Productions: ‘राजश्री प्रोडक्शंस’ अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है। वह ‘बड़ा नाम करेंगे’ से अपना डिजिटल डेब्यू कर रही है। ज्ञानेंद्र त्रिपाठी और प्रियंवदा इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं।
 
विज्ञापन
बड़ा नाम करेंगे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर प्रोडक्शन ‘राजश्री प्रोडक्शंस’ अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है। राजश्री ‘बड़ा नाम करेंगे’ के साथ डिजिटल दुनिया में कदम रखेगी। इस सीरीज का निर्देशन पलाश वासवानी कर रहे हैं। सीरीज में रितिक घनशानी और आयशा कडुस्कर मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन


पारिवारिक रिश्तों को उजागर करती है सीरीज
सीरीज की कहानी उज्जैन और रतलाम के बैकग्राउंड पर आधारित, यह खुद की खोज, रिश्तों और परिवार के बंधनों को उजागर करती है। सीरीज में जिसमें शेखर गुप्ता (ज्ञानेंद्र त्रिपाठी द्वारा निभाया गया किरदार), सुरभि से छह साल बड़ा है, जो काफी प्रोटेक्टिव भूमिका में हैं। कभी-कभी वह शक की वजह से उसकी स्वतंत्रता पर अंकुश लगाता है। इस बीच, घर से काम करने वाली प्रेग्नेंट ग्राफिक डिजाइनर पाखी गुप्ता (प्रियंवदा कांत द्वारा अभिनीत) परिवार का सहारा बनकर खड़ी है, जो काफी चुनौतियों का सामना करती है। 

Trending Videos

बड़ा नाम करेंगे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘बड़ा नाम करेंगे’ जुड़कर खुश हैं ज्ञानेंद्र
शेखर की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता ज्ञानेंद्र त्रिपाठी कहते हैं, "‘बड़ा नाम करेंगे’ में मैं सुरभि के बड़े भाई शेखर गुप्ता का किरदार निभाने के लिए रोमांचित हूं। रोमांस और पारिवारिक ड्रामा के इस दिल को छू लेने वाले मिश्रण पर राजश्री प्रोडक्शंस के साथ मिलकर काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। सोराज आर. बड़जात्या और पलाश वासवानी ने एक ऐसी कहानी गढ़ी है जो मार्मिक और भरोसेमंद दोनों है और मैं एक ऐसी सीरीज का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं जो दिलों को छूने का वादा करती है।" 
विज्ञापन

बड़ा नाम करेंगे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रियंवदा ने जताया उत्साह
दूसरी ओर अपने किरदार के बारे में बात करते हुए प्रियंवदा कांत कहती हैं, "पाखी गुप्ता परिवार की रीढ़ है। इस किरदार को निभाना सम्मान की बात है। उसका दृढ़ संकल्प उसे खास बनाता है और मैं ‘बड़ा नाम करेंगे’ में उसके सफर को दिखाने के लिए उत्साहित हूं। 

‘बड़ा नाम करेंगे’ स्टार कास्ट
राजश्री प्रोडक्शंस की इस सीरीज में रितिक घनशानी, आयशा कडुस्कर, कंवलजीत सिंह, अलका अमीन, राजेश जैस, चित्राली लोकेश, दीपिका अमीन, जमील खान, राजेश तैलंग, अंजना सुखानी, साधिका सयाल, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, प्रियंवदा कांत, ओम दुबे और भावेश बाबानी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें