फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे एक्टर राजपाल यादव, कही ऐसी बात कि हंसते-हंसते लोटपोट हुए बाबा; देखिए वीडियो

Tue, 02 Dec 2025 02:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajpal Yadav Video: फिल्म जगत की चर्चित हस्तियां अक्सर वृंदावन के लोकप्रिय संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचती हैं। हाल ही में एक्टर राजपाल यादव उनके दर्शन करने पहुंचे और इस दौरान ऐसी बात कही कि बाबा ठहाका लगाकर हंसने लगे।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता राजपाल यादव हाल ही में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे। राजपाल यादव अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर हैं। प्रेमानंद बाबा से मुलाकात के दौरान भी उन्होंने मजाकिया अंदाज में कुछ ऐसा कहा कि वहां मौजूद लोग हंसने लगे। बाबा प्रेमानंद तो राजपाल यादव की बातें सुनकर ठहाका लगाकर हंसे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
खुद को बताया मनसुखा!
एक वीडियो 'भजन मार्ग' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि राजपाल यादव महाराज जी के पास जाते हैं। संत प्रेमानंद उनसे पूछते हैं, 'ठीक हो'? एक्टर कहते हैं, 'आज ठीक हूं। मैं बहुत कुछ बोलना चाहता हूं तो अब कुछ समझ में नहीं आ रहा'। आगे कहते हैं, 'एक पागलपन जैसी गलतफहमी मानकर बैठ गए कि द्वापर हुआ है, कृष्णा जी हुए हैं, सब ग्वाला हुए हैं और मुझे लगता है मनसुखा मैं ही था'। उनकी इस बात पर प्रेमानंद बहुत जोर से हंसते हैं।
 
विज्ञापन

कहा- 'पागलपन को रखना चाहता हूं'
राजपाल यादव आगे कहते हैं, 'यह पागलपन मैं रखना चाहता हूं'। इस पर संत प्रेमानंद कहते हैं, 'इसे जरूर रखे रहो। पूरे भारत को हंसाने वाले, मनोरंजन करने वाले आप हो, बिल्कुल रखना'। इस पर एक्टर ने कहा, 'मैं अपने आपको अंदर-अंदर मनसुखा ही बोलता हूं। किसी को कष्ट न हो गुरुदेव बस यही कामना है'। 

'पापा सबकुछ जानते हैं'; पिता के नाम अनुपम खेर ने सुनाई इमोशनल कविता, छलक आए एक्टर के आंसू

संत प्रेमानंद ने दिया नाम जप का सुझाव
इसके बाद संत प्रेमानंद ने राजपाल यादव से उनका प्रिय नाम पूछा। एक्टर ने उनके सामने कुछ मंत्र भी सुनाए। इस मुलाकात के दौरान प्रेमानंद महाराज ने अभिनेता को निरंतर नाम जप करने का सुझाव दिया। इस पर राजपाल यादव ने कहा कि वे धन्य हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें