कब और कहां देख पाएंगे शॉर्ट फिल्म?
राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज मंगलवार को एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने 'उबाल' का एक वीडियो पोस्ट किया है। साथ ही इसकी रिलीज डेट का जिक्र किया है। यह फिल्म 13 मई को रिलीज होगी। दर्शक इसे पिंक बॉम्बे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। राजपाल यादव इसमें जिंदगी का पाठ पढ़ाते नजर आएंगें।
Krishnavataram VS Daadi Ki Shaadi: बॉक्स ऑफिस पर 'कृष्णावतारम' की जय-जय; 'दादी की शादी' रही फीकी, जानिए कलेक्शन
'अगर तुम्हारी जिंदगी नरक है'
फिल्म 'उबाल' का वीडियो काफी दिलचस्प है। इसमें दृश्यों के जरिए एक जोड़े की जिंदगी की झलक देखने को मिली है। रोजमर्रा की एक जैसी जिंदगी में जहां बोरियत जगह ले लेती है। इसके बाद की पंचलाइन काफी धांसू है। राजपाल यादव की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वे कहते हैं, 'अगर तुम्हारी जिंदगी नरक है, तो उस नरक के ड्राइवर भी हम हैं और कंडक्टर भी'।
रोमांस करते दिखे राजपाल यादव
वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन लिखा है, 'जीते जीते जब जिंदगी, जिंदगी में कहीं खो जाती है। तब मन में कहीं कुछ उबल सा जाता है। यह शॉर्ट फिल्म हमारे आपके जीवन का वही 'उबाल' है। अक्सर अपनी कॉमेडी से मनोरंजन करने वाले राजपाल यादव का इस वीडियो में थोड़ा अलग अंदाज देखने को मिलेगा। वे रोमांस में डूबे दिखें हैं। राजपाल यादव के साथ फिल्म में तृष्णा मुखर्जी हैं। फिल्म का निर्देशन दर्शन प्रकाश ने किया है।