फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के जन्मदिन पर राजकुमार राव ने लुटाया प्यार, अनदेखी तस्वीरें शेयर कर लिखी प्यारी पोस्ट

Fri, 20 Feb 2026 11:33 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajkummar Rao Birthday Wish To Patralekha: राजकुमार राव ने अपनी पत्नी पत्रलेखा के जन्मदिन के मौके पर उन पर प्यार लुटाया है। उन्होंने पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर कर एक बेहतरीन पोस्ट लिखी है।
 
विज्ञापन
राजकुमार राव, पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में राजकुमार राव अपने लुक की वजह से चर्चा में आ गए। इस पर उन्होंने सफाई दी है। इस बीच अभिनेता ने अपनी पत्नी पत्रलेखा को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं और एक प्यार भरी पोस्ट लिखी है। आइए जानते हैं इसमें क्या है?
विज्ञापन


पत्नी के साथ राजकुमार राव
राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में दोनों दूल्हा-दुल्हन के रूप में नजर आ रहे हैं। कई दूसरी तस्वीरों में वह अपनी पत्नी के साथ सैर पर निकले हैं। एक और तस्वीर में अभिनेता अपनी पत्नी के साथ पूजा कर रहे हैं।
 


राजकुमार राव ने लिखी प्यारी पोस्ट
राजकुमार राव ने अपनी पत्नी को लेकर पोस्ट में लिखा है 'माय लव आपको जन्मदिन की बधाई। तुम मेरी सबसे अच्छी चीज हो। तुम मेरे घर का दिल हो। मैं और पार्वती बहुत भाग्यशाली हैं कि तुम हमारी जिंदगी में हो। तुम सबसे अच्छी पार्टनर, सबसे अच्छी मां और सबसे अच्छी बेटी हो। तुम जैसी सबसे अद्भुत महिला को जन्मदिन की शुभकामनाएं। तुम पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे।'
विज्ञापन

 
Trending Videos

राजकुमार राव, पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
सेलेब्स ने किए कमेंट
राजकुमार राव की पोस्ट को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं। इस पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। अभिनेत्री दीया मिर्जा ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिल वाले इमोजी बनाए हैं। वहीं भूमि पेडनेकर ने पत्रलेखा को टैग करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है।


विज्ञापन

राजकुमार राव और पत्रलेखा का रिश्ता
आपको बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 11 वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। दोनों ने 2021 में शादी की। नवंबर 2025 में दोनों ने अपने पहले बच्चे पार्वती का स्वागत किया। 

नए लुक पर प्रतिक्रिया
हाल ही में राजकुमार राव एक इवेंट में नए लुक में नजर आए। उनके फैंस ने उनके भरे चेहरे और कम बालों को लेकर चिंता जाहिर की। इस पर अभिनेता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा 'मेरी पहचान मेरी कला से है। मैंने अभी अपनी अगली बायोपिक 'निकम' की शूटिंग पूरी की है। इसके लिए मुझे शारीरिक रूप से बदलाव करने पड़े, जो मुझे बहुत पसंद हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें