फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हर आवाज को सम्मान के साथ सुना जाना चाहिए'; छात्र आंदोलन पर बोले राजकुमार राव; शांति को बताया सबसे बड़ी ताकत

Wed, 22 Jul 2026 12:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 RajKummar Rao On Student Protest: नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन पर अभिनेता राजकुमार राव ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा है कि हर आवाज को पूरे सम्मान के साथ सुना जाना चाहिए।
विज्ञापन
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट पेपर लीक के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुई मुहिम अब सड़क पर आंदोलन के रूप में देखी जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। कई सितारे भी छात्रों के साथ आए हैं और उनके लिए आवाज बुलंद की है। कुछ प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं तो कुछ सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। एक्टर राजकुमार राव ने भी एक पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

बोले- 'यह बातचीत और संवेदना का समय है'
राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'जब युवाओं को लगता है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है, तो यह याद दिलाता है कि समाज को उनकी बात सुननी चाहिए। हर आवाज को सम्मान, निष्पक्षता और आदर के साथ सुना जाना चाहिए। साथ ही, शांति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत होनी चाहिए। किसी भी तरफ से होने वाली हिंसा केवल घावों को गहरा करती है और हमें सार्थक समाधानों से दूर ले जाती है। यह बातचीत और संवेदना का समय है'।

'इस पर 'धुरंधर 3' की तरह चर्चा करो'; छात्र आंदोलन पर बोले एक्टर गुरफतेह; इन सितारों ने भी जताया सपोर्ट

'देश के विकास का आधार निष्पक्ष शिक्षा'
एक्टर ने आगे लिखा है, 'विद्यार्थियों को स्वयं को जिम्मेदारीपूर्वक अभिव्यक्त करने दें। अधिकारियों को सहानुभूति, खुलेपन और सुनने की सच्ची इच्छा के साथ जवाब देने दें। वास्तविक और स्थायी परिवर्तन बातचीत से आता है, टकराव से नहीं। इसी की अब आवश्यकता है। पहले से कहीं अधिक। हम सभी मिलकर एक चीज चाहते हैं, अपने देश का विकास और उस विकास का आधार है निष्पक्ष शिक्षा। जय हिन्द'। राजकुमार राव ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'यह ठीक से नहीं जम पाया। प्लीज किसी दूसरे प्रॉम्प्ट के साथ फिर से कोशिश करें'।
 

रत्ना पाठक शाह भी सपोर्ट में आईं
अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने भी छात्र आंदोलन के समर्थन में आवाज बुलंद कि है। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश में शिक्षा सुधार की मांग को लेकर विरोध कर रहे छात्रों और युवाओं के प्रति अपना समर्थन जताया। अभिनेत्री ने आज बुधवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने एकलव्य का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि 'ऐसा कौन सा गुरु होगा जो किसी छात्र का अंगूठा मांगकर उसका पूरा भविष्य ही छीन ले'।
 
 
विज्ञापन

अमोल पाराशर ने साझा किया पोस्ट
अभिनेता अमोल पाराशर ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के 'चलो संसद' विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बारे में बात की है। उन्होंने लिखा, 'वह दिन मैं कभी नहीं भूलूंगा'।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें