फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkummar Rao: 'हम अभी माता पिता तो नहीं बन रहे', राजकुमार राव-पत्रलेखा ने किया ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट

Thu, 30 Jan 2025 12:10 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर पत्नी पत्रलेखा संग सोशल मीडिया पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने साथ किसी चीज पर कोलेब करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने बताया कि वे फिलहाल पेरेंट्स नहीं बनने वाले हैं। 
विज्ञापन
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम @ patralekhaa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने जल्द ही कोलेबरेशन करने की बात की है. इंस्टाग्राम पर कपल ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। इसमें लग रहा है कि दोनों एक साथ किसी खास प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
पोस्ट में कपल ने लिखा कि कुछ बहुत खास होने वाला है। इसे आपके साथ शेयर करने का अब इंतजार नहीं हो रहा। बने रहिए। इस तस्वीर पर कपल ने यह भी लिखा कि हम फिलहाल पेरेंट्स नहीं बनने वाले हैं।
 

पत्रलेखा और राजकुमार राव - फोटो : पीटीआई
बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे?
इस पोस्ट ने फैंस को सोच में डाल दिया है। अब इस नए कोलेबरेशन को जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये एक फिल्म, एक सीरीज या किसी ब्रैंड का कोलेबरेशन हो सकता है। ऐसा हुआ तो स्क्रीन पर उनकी केमेस्ट्री उनकी रियल लाइफ केमेस्ट्री की तरह ही नजर आ सकती है।

इन फिल्मों में दिखे राजकुमार राव
बॉलीवुड के पावर कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा एक दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार अक्सर करते हैं। दोनों की प्रेम कहानी अक्सर चर्चा में रहती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव को विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आए थे। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। वहीं, राजकुमार राव ने इस साल स्त्री 2 के जरिए भी काफी सुर्खियां बटोरीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही।
विज्ञापन

राजकुमार से मिलती है फिल्में देखने की सलाह  
पत्रलेखा यह भी बताती हैं कि जब राजकुमार राव घर पर होते हैं तो उन्हें कोई फिल्म या शो देखने का सजेशन देते हैं। इसी तरह से वह भी राजकुमार राव को अच्छी फिल्में सजेस्ट करती हैं। दोनों कम समय साथ में बीता पाते हैं लेकिन जब भी साथ होते हैं तो मनपसंद खाना खाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें