फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए लुक में नजर आए राजकुमार राव, वीडियो हुआ वायरल; यूजर्स ने जताई हैरानी

Sun, 15 Feb 2026 04:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajkummar Rao Look: सोशल मीडिया पर राजकुमार राव के नए लुक की काफी चर्चा है। उनके लुक को लेकर युजर्स ने कमेंट किए हैं।
विज्ञापन
राजकुमार राव, फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में राजकुमार राव ने मुंबई में मुकेश छाबड़ा की तरफ से आयोजित 'बोलती खिड़कियां' फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। इवेंट के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हैं। तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि राजकुमार राव अलग तरह की हेयर स्टाइल और लुक में नजर आए। उनके इस लुक की काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

राजकुमार राव का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राजकुमार राव ने अपना लुक काफी सिंपल रखा है। उन्होंने काले रंगे के कपड़े पहने हैं। जींस के साथ सादी शर्ट पहनी है। सफेद जूतों के साथ उन्होंने चश्मा भी पहना है। पहले वह क्लीन शेव में नजर आते थे। इसके उलट आज वह दाढ़ी और मुछों में नजर आए। 
 

फराह के साथ दिया पोज
राजकुमार राव के बाल पहले से अलग और पतले नजर आए। बदले हुए लुक में राजकुमार राव शांत और खुश दिखे। उन्होंने कैमरे में देखकर स्माइल दी। उन्होंने कैमरामैन को ग्रीट किया। राजकुमार राव ने फराह खान के साथ पोज दिया।

यूजर्स ने जताई हैरानी
राजकुमार राव के इस लुक पर कई यूजर्स ने हैरानी जताई है। एक यूजर ने लिखा है 'ओह बाल कहां चले गए राजकुमार राव के।' एक और यूजर ने लिखा है 'फराह के साथ मालिक।'


विज्ञापन

राजकुमार राव का वर्कफ्रंट
ख्याल रहे कि राजकुमार राव जल्द ही क्रिकेटर सौरव गांगुली पर बन रही बायोपिक में नजर आने वाले हैं। इसकी शूटिंग मार्च 2026 के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। राजकुमार का बदला हुआ लुक इस फिल्म के लिए हो सकता है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें