फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी होने की खुशी में राजकुमार राव ने बांटी मिठाई, पैपराजी संग क्लिक करवाई फोटो; देखें वायरल वीडियो

Mon, 01 Dec 2025 08:41 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajkummar Rao Viral Video: राजकुमार राव हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं। इस खुशी को उन्हाेंने पैपराजी के साथ भी बांटा। एक्टर ने एक इवेंट में पैपराजी को मिठाइयां बांटी हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, फैंस भी राजकुमार राव को सराहा रहे हैं।

विज्ञापन
पैपराजी को मिठाई बांटते हुए राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@ instantbollywood
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 नवंबर को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी कि वह एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में राजकुमार राव ने लिखा था, ‘आज हम बहुत खुश हैं। भगवान ने हमारे यहां एक बेटी को जन्म दिया है।’ राजकुमार राव की बेटी का जन्म उनकी शादी की चौथी सालगिरह पर हुआ। पूरे बॉलीवुड से उन्हें बधाई मिलीं। हाल ही में राजकुमार राव ने एक इवेंट में पैपराजी के साथ अपनी बेटी के जन्म की खुशी को साझा किया। उनको मिठाई गिफ्ट में दीं। 

विज्ञापन


पैपराजी को दीं मिठाई, साथ में क्लिक की फोटो 
राजकुमार राव ने एक इवेंट में मौजूद सभी पैपराजी को मिठाई गिफ्ट की। साथ ही कहा कि कब पड़ जाएगा तो वह और मंगा देंगे। इसके बाद उन्होंने कई पैपराजी और फैंस के साथ फोटो भी क्लिक करवाए। राजकुमार राव के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। 
 


ये खबर भी पढ़ें: ऋतिक रोशन से लेकर राजकुमार राव तक, इन कलाकारों ने बॉडी में किया इतना बदलाव कि पहचानना हुआ मुश्किल 

विज्ञापन


यूजर्स ने भी राजकुमार राव की वायरल वीडियो पर रिएक्शन दिए
राजकुमार राव ने पैपराजी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया, उससे फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स काफी खुश नजर आए। यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में राजकुमार राव को बधाई दी। साथ ही हार्ट इमोजी भी उनके लिए शेयर किए।  



राजकुमार राव का करियर फ्रंट 
पर्सनल लाइफ से हटकर राजकुमार राव के करियर फ्रंट की बात करें तो इस साल वह दो फिल्मों ‘मालिक’ और ‘टोस्टर’ में नजर आए। ‘मालिक’ में वह एक्शन जॉनर का हिस्सा बने। इन दिनों वह अपनी बेटी की परवरिश में व्यस्त हैं।  


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें